फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Air passengers increased 39 percent in September compared to August: ICRA

अगस्त के मुकाबले सितंबर में हवाई यात्रियों की संख्या 39 फीसदी बढ़ी: इक्रा

Tue, 06 Oct 2020 07:24 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 06 Oct 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
Air passengers increased 39 percent in September compared to August: ICRA
Air India - फोटो : PTI

आर्थिक गतिविधियों में दी जा रही छूट के साथ ही विमानन उद्योग भी पटरी पर लौटता दिख रहा है। सरकार ने 2 सितंबर से विमानन सेवाओं को 60 फीसदी क्षमता से चलने की इजाजत दी, तो हवाई यात्रियों की संख्या में भी बड़ा इजाफा दिखा। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को बताया कि अगस्त के मुकाबले सितंबर में हवाई यात्रियों की संख्या 37-39 फीसदी बढ़ गई है।

विज्ञापन


इक्रा की रिपोर्ट...60 फीसदी क्षमता के साथ हवाई सेवाओं की छूट
इक्रा के अनुसार, अगस्त में विमानन कंपनियां 33 फीसदी क्षमता के साथ हवाई सेवाएं दे रही थीं जो पिछले महीने बढ़ाकर 46 फीसदी कर दी। इससे यात्रियों की संख्या में भी बड़ा इजाफा आया, लेकिन पिछले साल के मुकाबले अब भी 60 फीसदी की गिरावट दिख रही है। सितंबर में प्रतिदिन औसतन 1,311 विमानों ने उड़ान भरी जो पिछले साल की समान अवधि में 2,874 थी। गौरतलब है कि नागरिक विमानन मंत्रालय ने 27 जून से 45 फीसदी क्षमता के साथ हवाई सेवाओं के संचालन की इजाजत दी थी, जिसे 2 सितंबर को बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed