Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Marshal Nagesh Kapoor Sarvottam Yudh Seva Medal Op Sindoor Experience technology need national security

Op Sindoor: वायुसेना अफसर बोले- 40 साल के अभ्यास के बाद मौका...; आत्मनिर्भरता-तकनीक देश की सुरक्षा की बुनियाद

Wed, 20 Aug 2025 05:03 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 20 Aug 2025 05:03 AM IST
सार

भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल नागेश कपूर को 'ऑपरेशन सिंदूर' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर राष्ट्रपति द्वारा 'सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल' से सम्मानित किया गया। यह युद्धकालीन सेवाओं के लिए दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान है। कपूर ने इसे अपने 40 वर्षों के सैन्य जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।

विज्ञापन
Air Marshal Nagesh Kapoor Sarvottam Yudh Seva Medal Op Sindoor Experience technology need national security
दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान एयर मार्शल नागेश कपूर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय वायुसेना के दक्षिण-पश्चिमी एयर कमांड के प्रमुख एयर मार्शल नागेश कपूर को देश के राष्ट्रपति द्वारा ‘सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान युद्धकालीन सेवाओं में दिए गए सबसे विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है और यह भारतीय सेना का सबसे बड़ा युद्धकालीन सम्मान है। एयर मार्शल कपूर ने इस सम्मान के लिए खुशी जाहिर की। साथ ही इस सम्मान को सभी सैनिकों का सपना बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेरे सैन्य जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह ऐसा ताज है, जो हर सैनिक अपने करियर में पाने का सपना देखता है। जब सरकार और देश के लोग आपको यह मान्यता देते हैं कि आपने युद्ध के दौरान देश के लिए कुछ अहम किया है, तो उससे बड़ा संतोष कुछ नहीं हो सकता।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका के चलते मिला सम्मान
एयर मार्शल कपूर ने बताया कि यह सम्मान उन्हें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भूमिका  के कारण मिला है। उन्होंने कहा कि हमारी ट्रेनिंग, हमारी तैयारी, सब कुछ ऐसे ही किसी मौके के लिए होती है। और जब 40 साल की मेहनत के बाद एक मौका मिलता है कि आप अपना अनुभव देश के लिए इस्तेमाल कर पाएं और उसमें सफलता मिले, तो वह भाव शब्दों में नहीं बताया जा सकता।

ये भी पढ़ें:- India-China Ties: भारत-चीन संबंध सुधारने की पहल से लाभ के संकेत; सीमा पर शांति, सीधी उड़ान जैसे विषय पर सहमति


तकनीकी दक्षता की जरूरत
एयर मार्शल कपूर ने कहा कि आज की बदलती भूराजनीतिक स्थितियों में देश को आत्मनिर्भर बनना बहुत जरूरी है। कभी भी सप्लाई चेन टूट सकती है, इसलिए हमें आत्मनिर्भर बनना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युद्ध सिर्फ हथियारों से नहीं, तकनीक से भी लड़े जाएंगे। आज के नए अधिकारियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनना होगा।

दक्षिण-पश्चिमी एयर कमांड की भूमिका
उन्होंने यह भी बताया कि दक्षिण-पश्चिमी एयर कमांड ने कैसे दुश्मन के एयरफील्ड्स और रडार्स पर हमला किया। हमने 7 मई की रात को ही जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी थी। हालांकि यह सब वेस्टर्न एयर कमांड के साथ मिलकर किया गया था। हमारा उद्देश्य भारतीय वायुसेना की संयुक्त ताकत को दिखाना था।

ये भी पढ़ें:- National Medical Commission: सरकार ने संसद में बताया- देश में नए मेडिकल कॉलेज-MBBS सीट को मंजूरी पर रोक नहीं

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि पर भी बोले कपूर
इसके साथ ही अंत में एयर मार्शल कपूर ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। साथ ही कहा कि इस ऑपरेशन से भारत की ताकत और रणनीतिक क्षमता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी सराहा गया। हमारे देश ने दुनिया के सामने यह दिखाया कि हम सिर्फ तैयारी नहीं करते, जरूरत पड़ने पर उसे असरदार तरीके से अंजाम भी दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed