फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Women Pilots Set To Script History By Flying Over North Pole On Worlds Longest Air Route

एयर इंडिया की महिला पायलट रचेंगी इतिहास, दुनिया के सबसे लंबे हवाई मार्ग पर भरेंगी उड़ान

Fri, 08 Jan 2021 06:31 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Fri, 08 Jan 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Air India Women Pilots Set To Script History By Flying Over North Pole On Worlds Longest Air Route
कैप्टन जोया अग्रवाल ध्रुवीय मार्ग से सैन फ्रांसिस्को से बंगलूरू के बीच उड़ान की कमान संभालेंगी - फोटो : एएनआई

दुनिया के सबसे लंबे हवाई मार्ग से उत्तरी ध्रुव के ऊपर से उड़ान भरने वाली देश की पहली एयर लाइन कंपनी एयर इंडिया एक और उपलब्धि हासिल करने जा रही है। एयर इंडिया की महिला पायलटों की एक टीम इस सबसे लंबे मार्ग से उड़ान भरने जा रही है। एयर इंडिया की यह टीम सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरेगी और करीब 16 हजार किलोमीटर का सफर तय करने के बाद नौ जनवरी कौ बंगलूरू पहुंचेगी।

विज्ञापन


एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी ध्रुव के ऊपर से उड़ान भरना बहुत ही चुनौतीपूर्ण है और एयरलाइन कंपनियां इस मार्ग पर अपने सर्वश्रेष्ठ और अनुभवी पायलटों को ही भेजती हैं। एयर इंडिया ने इस काम के लिए जो टीम बनाई है उसमें केवल महिलाएं हैं। कैप्टन जोया अग्रवाल इस उड़ान की कमांडिंग अधिकारी होंगी। कैप्टन अग्रवाल और उनकी टीम की साथी नौ जनवरी को इतिहास रचने के लिए उत्साहित हैं।

विज्ञापन

बोइंग-777 उड़ाने वाली दुनिया की सबसे युवा पायलट हैं कैप्टन अग्रवाल

उत्तरी ध्रुव के ऊपर से सबसे लंबी उड़ान भरने का कार्य पूरा होते ही कैप्टन अग्रवाल के रिकॉर्ड की लिस्ट में एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी। साल 2013 में उन्होंने बोइंग-777 विमान उड़ाया था और यह विमान उड़ाने वाली वह सबसे युवा महिला पायलट बन गई थीं। उन्होंने कहा, 'मैं बोइंग-777 उड़ाने वाली दुनिया की सबसे युवा महिला कमांडर हूं। महिलाओं को खुद में विश्वास होना चाहिए फिर समस्या कैसी भी क्यों न हो।'

यह एक ऐसा सपना है जो सच होने जा रहा है: कैप्टन जोया अग्रवाल

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कैप्टन जोया अग्रवाल ने कहा, 'मुझे गर्व है कि मेरी टीम में कैप्टन पापागारी, आकांक्षा सोनावने और शिवानी मन्हास जैसी अनुभवी कैप्टन हैं। यह पहली बार है जब पायलटों की ऐसी टीम उत्तरी ध्रुव के ऊपर से उड़ान भरेगी जिसमें केवल महिलाएं होंगी और एक तरह से यह इतिहास रचना होगा। यह किसी भी पेशेवर पायलट के लिए एक सपने की तरह है जो सच होने जा रहा है।'

विज्ञापन

उत्तरी ध्रुव के ऊपर उड़ान भरना बेहद कठिन, चाहिए कौशल व अनुभव

इस अभियान के पूरा होते ही कैप्टन अग्रवाल एयर इंडिया की पहली महिला कमांडर बन जाएंगी जिसने उत्तरी ध्रुव के ऊपर से उड़ान को अंजाम दिया होगा। विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी ध्रुव के ऊपर से उड़ान भरना काफी जटिल काम है और इसके लिए कौशल और अनुभव की बहुत आवश्यकता होती है। हालांकि, पहले भी एयर इंडिया के पायलट यह काम करते रहे हैं, लेकिन पहली बार ऐसा महिला पायलट करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed