फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Mumbai to San Francisco Flight Rescheduled know updates form airlines in Hindi

Air India: मुंबई से US जाने वाला विमान 18 घंटे से अधिक लेट, यात्री हलकान; आज सुबह 10.30 बजे उड़ान भरेगी फ्लाइट

Sat, 25 May 2024 12:55 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 25 May 2024 12:55 AM IST
सार

मुंबई से अमेरिका जाने वाली उड़ान संख्या एआई-179 शुक्रवार शाम चार बजे रवाना किया जाना था। हालांकि, उड़ान से ठीक पहले तकनीकी खराबी के कारण एअर इंडिया के इस विमान का समय बदलना पड़ा है। अब विमान 18 घंटे के बाद आज सुबह 10.30 बजे रवाना होगा। एयरलाइंस ने यात्रियों को पैसे वापस करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Air India Mumbai to San Francisco Flight Rescheduled know updates form airlines in Hindi
एयर इंडिया। - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जाने वाले विमान में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एअर इंडिया की तरफ से जारी बयान के मुताबिक तकनीकी खामी के कारण विमान को पहले से निर्धारित समय पर नहीं भेजा जा सका। एअर इंडिया ने बताया कि यात्रियों के लिए मुंबई में होटल का इंतजाम किया गया। फ्लाइट रीशेड्यूल की गई है, जिसके लिए अतिरिक्त पैसे नहीं लिए जाएंगे। यात्रा रद्द करने का फैसला लेने पर यात्रियों को पूरे पैसे लौटाए जाएंगे। एयरलाइंस की तरफ से यात्रियों को एयरपोर्ट पर भी नाश्ते मुहैया कराए गए। एअर इंडिया प्रवक्ता ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए बताया कि इस उड़ान को शनिवार को सुबह 10.30 बजे रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


एक यात्री की सेहत खराब; कुल संख्या के बारे में जानकारी नहीं
एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि बोइंग 777 विमान की तकनीकी खराबी को जल्द दूर करने का प्रयास किया गया। हालांकि, लंबा समय लगने के कारण यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। एक यात्री के बीमार पड़ने की भी खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक यात्री ने शुक्रवार शाम करीब 07.17 बजे यात्री ने सेहत खराब होने की सूचना दी। अस्वस्थ यात्री को जरूरी मदद मुहैया कराई गई। विमान में सवार यात्रियों की संख्या का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने संजय शर्मा को मुख्य वित्त अधिकारी नियुक्त किया
एअर इंडिया से जुड़े एक अन्य अहम घटनाक्रम में कंपनी ने संजय शर्मा को मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 10 जून से प्रभाव में आएगी। शर्मा विनोद हेजमादी का स्थान लेंगे। विनोद एअर इंडिया में तीन दशक से अधिक समय की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एयरलाइन के बयान के मुताबिक शर्मा के पास कॉरपोरेट वित्त, निवेश बैंकिंग और रियल एस्टेट क्षेत्रों में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वह टाटा प्रोजेक्ट्स लि. में भी मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने टाटा रियल्टी इंफ्रास्ट्रक्चर लि. में सीएफओ और डॉयचे बैंक ग्रुप में प्रबंध निदेशक, इक्विटी कैपिटल मार्केट्स के प्रमुख के अलावा कई और पदों पर भी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed