{"_id":"58bb9a344f1c1b2e4d831516","slug":"air-india-first-time-sent-it-first-flight-to-san-fransico-of-woman-crew","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया ने पहली बार सिर्फ महिला क्रू के साथ लगाया दुनिया का चक्कर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया ने पहली बार सिर्फ महिला क्रू के साथ लगाया दुनिया का चक्कर
बीबीसी
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
air india women crew
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की सरकारी एयरलाइन कंपनी 'एयर इंडिया' ने कहा है कि पूरी तरह से महिला चालक दल वाले उसके एक यात्री विमान ने दुनिया का चक्कर लगाया है। एयर इंडिया की इस फ्लाइट ने सोमवार को नई दिल्ली से अमरीका के सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरी थी। यह शुक्रवार को वापस लौटकर भारत आई।
विज्ञापन
बोइंग 777 विमान अमरीका जाते हुए प्रशांत महासागर और भारत वापसी के समय अटलांटिक महासागर के ऊपर से उड़कर आया। कंपनी के मुताबिक इस तरह से दुनिया का चक्कर पूरा हुआ। एयर इंडिया ने कहा है कि उसने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
air india women crew
कंपनी ने कहा है कि इस उड़ान के लिए चेक इन और ग्राउंड स्टाफ, उड़ान को फिटनेस सर्टिफिकेट देने वाली इंजीनियर और विमान को नई दिल्ली से उड़ने और वापसी में उतरने की इजाजत देने वाली एयर ट्रैफिक कंट्रोलर भी महिलाएं ही थीं।
एयर इंडिया ने कहा है कि हर साल आठ मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वह पूरी तरह महिला टीमों वाली उड़ानों का संचालन करेगी। पुरुष द्वारा अपनी महिला सहयात्रियों को छूने की शिकायत के बाद एयर इंडिया ने इस साल जनवरी से महिलाओं के लिए अलग से सीटें देना शुरू किया था।
एयर इंडिया ने कहा है कि हर साल आठ मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वह पूरी तरह महिला टीमों वाली उड़ानों का संचालन करेगी। पुरुष द्वारा अपनी महिला सहयात्रियों को छूने की शिकायत के बाद एयर इंडिया ने इस साल जनवरी से महिलाओं के लिए अलग से सीटें देना शुरू किया था।