फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Crash Dreamliner aircraft safe more 1100 flying Air India answered every question

Air India Crash: 'ड्रीमलाइनर विमान सुरक्षित, 1100 से ज्यादा भर रहे उड़ान'; एअर इंडिया ने दिए हर सवाल के जवाब

Tue, 08 Jul 2025 10:23 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 08 Jul 2025 10:23 PM IST
सार

संसदीय समिति की बैठक में एअर इंडिया ने कहा कि अहमदाबाद हादसे के बावजूद ड्रीमलाइनर दुनिया के सबसे सुरक्षित विमानों में से एक है, जिनमें 1100 से अधिक विमान सेवा में हैं। एयरफेयर बढ़ने, DGCA की स्टाफ कमी और सुरक्षा जांच पर भी चर्चा हुई। ब्लैक बॉक्स की जांच भारत में हो रही है और इसका डेटा सफलतापूर्वक डाउनलोड किया गया है।

विज्ञापन
Air India Crash Dreamliner aircraft safe more 1100 flying Air India answered every question
एअर इंडिया - फोटो : एअर इंडिया

विस्तार

अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया हादसे के बाद संसद की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (पीएसी) की बैठक में विमान सुरक्षा और हवाई किराए में बढ़ोतरी पर गंभीर चर्चा हुई। 12 जून को एअर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे ने देशभर में विमानन सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


पीएसी की बैठक में एअर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुआ बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर दुनिया के सबसे सुरक्षित विमानों में से एक है। दुनिया भर में 1100 से अधिक ड्रीमलाइनर विमान सक्रिय रूप से उड़ान भर रहे हैं। अधिकारियों ने यह भी कहा कि एअर इंडिया समेत सभी एयरलाइंस सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करती हैं। बैठक में एयरपोर्ट ऑपरेटर्स, डीजीसीए, एएआई, बीसीएएस समेत कई एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन


पहलगाम हमले के बाद किराए में उछाल
बैठक में कुछ सांसदों ने आतंकवादी हमले के बाद श्रीनगर से अन्य शहरों के लिए हवाई टिकटों के बढ़ते दामों पर चिंता जताई। बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि एयरलाइनों ने बढ़ते किराए के मुद्दे पर जवाब देने और समाधान की बात कही है। कांग्रेस सांसद और पीएसी प्रमुख केसी वेणुगोपाल ने कहा कि एयरलाइनों को किराए के लिए स्पष्ट नियम लागू करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीसीए में स्टाफ की कमी, सुरक्षा मानकों पर असर
पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री और एनसीपी सांसद प्रफुल पटेल ने कहा कि डीजीसीए अच्छी तरह काम कर रहा है लेकिन वहां उच्च स्तर के प्रशिक्षित कर्मचारियों की भारी कमी है। उन्होंने सुझाव दिया कि रिटायर्ड अधिकारियों को थोड़े समय के लिए वापस लाकर डीडीसीए की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है ताकि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

ये भी पढ़ें- मानसून और मच्छर... मौन मृत्यु दूत हमारे बीच पनप रहा है; सतर्कता ही बचाव


ब्लैक बॉक्स की जांच भारत में पहली बार
हादसे की जांच कर रहे एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने बताया कि विमान के ब्लैक बॉक्स से डाटा सफलतापूर्वक 25 जून को दिल्ली स्थित लैब में डाउनलोड किया गया। यह पहली बार है जब भारत में ही ब्लैक बॉक्स का डेटा डिकोड किया गया है। जांच दल में एचएएल, वायुसेना और अमेरिका की एनटीएसबी समेत कई विशेषज्ञ शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- साइबर फ्रॉड, बीएसएफ जवानों के क्रेडिट कार्ड से खरीदे मोबाइल; व्हाट्सएप पर आया था 'आयुष्मान भारत' का लिंक

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपी गई
एएआईबी ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंप दी है। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे की मुख्य वजह क्या थी। रिपोर्ट के अनुसार, क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल को एक “गोल्डन चेसिस” की मदद से डिकोड किया गया, जिससे ब्लैक बॉक्स डेटा की पुष्टि की गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed