फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air hostess sexually harresment case, angry Maneka complains Civil Aviation minister Suresh Prabhu

एयर होस्टेस यौन शोषण मामला गरमाया, नाराज मेनका ने सुरेश प्रभु से की शिकायत

Mon, 04 Jun 2018 05:17 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jun 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
Air hostess sexually harresment case, angry Maneka complains  Civil Aviation minister Suresh Prabhu
सरकारी क्षेत्र की विमानन सेवा कंपनी में एक एयर होस्टेस के यौन शोषण मामले में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सोमवार को एयर इंडिया की आंतरिक शिकायत समिति के प्रमुख को इसी महीने (जून) के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को नई दिल्ली में पीड़ित एयर होस्टेस से मुलाकात के बाद यह निर्देश दिए। पीड़िता ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से मुलाकात की और उन्हें दर्ज कराई गई अपनी शिकायत के बारे में बताया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मेनका गांधी ने नागरिक विमानन मंत्री सुरेश प्रभु के सामने भी इस मामले को उठाया है।
विज्ञापन


बता दें कि एयर इंडिया की इस एयर होस्टेस ने एक वरिष्ठ कार्यकारी की ‘हार्वे वेनस्टेन’ से तुलना कर उस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सुरेश प्रभु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित कर लिखे गए पत्र में घटना की जांच के लिए सरकार से निष्पक्ष जांच समिति नियुक्त करने की मांग की है। पत्र के बाद नागरिक विमानन मंत्री ने एयर इंडिया के सीएमडी से इस मामले को तत्काल देखने के लिए कहा था। एयर होस्टेस का आरोप है कि वरिष्ठ कार्यकारी बीते छह वर्षों से उसका उत्पीड़न कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 25 मई को लिखे पत्र में पीड़िता ने कहा है कि अधिकारी ने उसकी मौजूदगी में दूसरी महिलाओं को गालियां दी। कार्यालय परिसर में उससे और उसकी मौजूदगी में अन्य महिलाओं से यौन संबंधी बातें की। पीड़िता ने पत्र में यह भी कहा है कि बीते साल सितंबर में उसने एयर इंडिया और एयर लाइंस के सीएमडी से इस घटना की शिकायत की थी लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed