{"_id":"596c85874f1c1bb1648b4761","slug":"air-hostage-molested-with-vulgar-indications-by-a-passenger-in-flight-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट में एयर होस्टेस को युवक ने किए अश्लील इशारे, हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फ्लाइट में एयर होस्टेस को युवक ने किए अश्लील इशारे, हुआ गिरफ्तार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 17 Jul 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकॉक से मुंबई आ रही एक फ्लाइट में एयर होस्टेस के बदतमीजी की गई है। यहां एक यात्री पर एयर होस्टेस को अश्लील इशारे करने का आरोप लगा है। आरोपी का नाम लग्नेश कुमार मकवाना है, जिसके खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता की ओर से की गई शिकायत के मुताबिक जब वो यात्रियों की सीट बैल्ट बांधने के निर्देश दे रही थी उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की। उसने बताया कि कैप्टन ने उसे लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी की बैल्ट चेक करने को कहा था।
विज्ञापन
जब एयर होस्टेस ने आरोपी से सीट बैल्ट बांधने को कहा था वो उससे बदतमीजी करने लगा। पीड़िता उससे थोड़ा दूर हुई तो आरोपी ने उसे अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। पीड़िता ने इस व्यवहार की जानकारी अपने स्टाफ को दी। स्टाफ ने फ्लाइट के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम पर लैंड करते ही स्टाफ ने इस अभद्रता की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी और ये मामला वहां सीआईएसएफ के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
सीआईएसएफ ने आरोपी मकवाना को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ गंभीर जांच की जा रही है। दरअसल, फ्लाइट में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। ये पिछले 3 महीने में यात्रा के दौरान हुई तीसरी घटना है। इससे पहले एक महिला ने अपने साथ यात्रा कर रहे एक यात्री पर आरोप लगाया था कि उसने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की है। वहीं दिल्ली से मुंबई जा रही एक फ्लाइट में महिला को अपने साथ सफर कर रहे एक यात्री के हाथों बदतमीजी का शिकार होना पड़ा था।