{"_id":"5d46f7cc8ebc3e6cb5685066","slug":"air-force-rescues-58-people-including-16-children-from-rain-hit-thane","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना ने बारिश प्रभावित ठाणे से 16 बच्चों समेत 58 लोगों को बचाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वायुसेना ने बारिश प्रभावित ठाणे से 16 बच्चों समेत 58 लोगों को बचाया
Sun, 04 Aug 2019 08:50 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 04 Aug 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
वायुसेना ने महाराष्ट्र में ठाणे जिले के एक गांव में फंसे कम से कम 58 लोगों को रविवार को बचा लिया। इस संबंध में एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि ये लोग भारी बारिश के चलते सुबह से जिले के खदावली क्षेत्र के जू-नंदखुरी गांव में अपने जलमग्न घरों में फंसे थे। प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार के अनुरोध पर वायुसेना ने फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए एक एमआई 17 हेलीकॉप्टर को तैनात किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 16 बच्चों समेत लगभग 58 ग्रामीणों को बचा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि नौसेना के तीन बचाव दल राज्य सरकार के संपर्क में हैं और किसी भी तरह की मदद के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में मदद के वास्ते थलसेना की दो टुकड़ियां ठाणे जा रही हैं। इन टुकड़ियों में 120 कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
इस बीच, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने त्वरित मदद के लिए भारतीय वायुसेना का धन्यवाद किया। ‘महा जनादेश यात्रा’ के तहत गोंदिया जिले में मौजूद फडणवीस ने कहा कि मुंबई के कुछ निचली इलाकों में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘यह तब होता है जब ऊंची लहरों के साथ मूसलाधार बारिश होती है। मुंबई का भूगोल ऐसा है कि बारिश के पानी को बाहर निकालने की जरूरत है। सभी आठ ‘वाटर पंपिंग स्टेशनों’ के कार्य करने से स्थिति में काफी सुधार हो रहा है।’