{"_id":"5b8d338a42c7924668360987","slug":"air-force-pilots-got-training-on-disputed-rafale-aircraft","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों में घिरे राफेल विमानों पर वायुसेना के पायलटों को मिला प्रशिक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विवादों में घिरे राफेल विमानों पर वायुसेना के पायलटों को मिला प्रशिक्षण
भाषा, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Sep 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के 58,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 राफेल विमानों को खरीदने को लेकर बढ़ते विवाद के बीच ग्वालियर और आगरा में भारतीय वायुसेना के साथ तीन राफेल लड़ाकू विमानों को अभ्यास में शामिल किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि लगभग 100 फ्रेंच एविएटर, एक एटलस ए-400 एम सैन्य परिवहन विमान, एक सी-35 रिफ्यूलिंग विमान और एक एयरबस ए-310 कार्गो विमान को राफेल विमानों के साथ चार दिन के लिये भारत लाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना के पायलटों के एक बैच को राफेल विमानों पर प्रशिक्षण हासिल करने का अवसर मिला है। विमान इंडोनेशिया, मलेशिया, वियतनाम और सिंगापुर जाने के बाद शनिवार को भारत पहुंचा। भारत ने 58,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ एक अंतर सरकारी समझौता किया था। जेट विमानों की डिलीवरी सितंबर 2019 से शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने विमान की कथित रूप से बढ़ी हुई दर सहित सौदे के बारे में कई सवाल उठाए हैं लेकिन सरकार ने आरोपों को खारिज कर दिया है। एक बयान में, फ्रांसीसी दूतावास ने यहां कहा कि फ्रांसीसी और भारतीय वायु सेनाओं के बीच संयुक्त उड़ानें और आदान-प्रदान फ्रांसीसी दल के चार दिवसीय दौरे के हिस्से के रूप में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है, "भारत में यह मिशन भारत-फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी की प्रगाढ़ता और हमारे सशस्त्र बलों के बीच संबंधों में व्याप्त भरोसे का एक और उदाहरण है। दोनों देश इस साल अपनी रणनीतिक साझेदारी की बीसवीं सालगिरह मना रहे हैं।" यह कहा गया है कि 'मिशन पीईजीएएसई' का उद्देश्य रणनीतिक हित के क्षेत्र में फ्रांस की उपस्थिति को मजबूत करना है और अपने मुख्य साझेदार देशों के साथ संबंधों को प्रगाढ़ बनाना है।
फ्रांसीसी दल हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित एक बहुपक्षीय हवाई अभ्यास, 'ऑपरेशन पिच ब्लैक' में भाग लेने के कुछ दिन बाद यहां आया है। भारतीय वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राफेल विमानों के साथ-साथ अन्य विमानों के आने से दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग को और बढ़ावा मिलेगा।