फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   air force airlift aircraft lifts record 463 tons in 6 hours from chandigarh to ladakh

चीन और पाकिस्तान से युद्ध हो तो कितना वजन एयरलिफ्ट हो सकता है? वायुसेना ने उठाया रिकॉर्ड वजन

Wed, 19 Dec 2018 09:54 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 19 Dec 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
air force airlift aircraft lifts record 463 tons in 6 hours from chandigarh to ladakh
भारतीय वायुसेना ने विमान की तस्वीर साझा की - फोटो : Twitter @IAF_MCC
पाकिस्तान और चीन से अगर युद्ध छिड़ जाता है तो उस परिस्थित में वायुसेना कितनी जल्दी और कितना वजन एयरलिफ्ट कर सकती है? भारतीय वायुसेना ने इस सवाल को हल करने के लिए एक सफल परीक्षण किया। वायुसेना ने छह घंटे में एक वेव में 463 टन वजन का भार चंडीगढ़ से एयरलिफ्ट कर लद्दाख क्षेत्र के अलग-अलग हवाईक्षेत्रों में गिराया। 
विज्ञापन

क्या होता है एक वेव?

एक वेव यानी एक साथ एक ही फॉर्मेशन में अलग-अलग एयरक्राफ्ट में सामान लोड हुआ और साथ ही उड़ान भरी। एक ही वक्त में अलग-अलग एयरफील्ड और ड्राप जोन में वह ड्राप किया गया। यह अपने आप में रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन

क्यों अहम है लद्दाख?

सूत्रों के मुताबिक लद्दाख सामरिक दृष्टि से बेहद अहम है। जहां एक तरफ पाकिस्तान का इलाका है वहीं दूसरी तरफ चीन का। युद्ध के दौरान सबसे अहम कारक होता है कि सेना कितनी जल्दी इकट्ठा हो सकती है। 463 टन का लोड लद्दाख रीजन में पहुंचाना युद्ध की तैयारियों का भी परीक्षण था जिसे सफलतापूर्व पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युद्ध के अलावा भी आएंगे काम

युद्ध के अलावा प्राकृतिक आपदा के समय कितने कम समय में कितना ज्यादा सामान एयरलिफ्ट किया जा सकता है? इसका भी परीक्षण किया गया। इसके लिए वेस्टर्न एयर कमांड के 16 फिक्स्ड विंग ट्रांसपॉर्ट एयरक्राफ्ट तैनात किए गए थे। सभी विमानों को मंगलवार सुबह चंडीगढ़ एयरबेस में लोड किया गया। यह पूरा अभियान 6 घंटों से भी कम समय में पूरा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed