फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   air company ashamed on drunken man's act on woman seat during the flight  

नशे में टल्ली यात्री ने फ्लाइट में महिला सीट पर किया कुछ ऐसा कि कंपनी को माफी मांगनी पड़ी

Sun, 02 Sep 2018 05:13 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Sep 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
air company ashamed on drunken man's act on woman seat during the flight  
एयर िंडिया

एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक महिला की सीट पर पेशाब कर दिया। नागर विमानन मंत्रालय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने इस संबंध में एयर इंडिया से मंत्रालय और डीजीसीए को रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन


एयर इंडिया ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए यात्री को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है। यह घटना 30 अगस्त को एयर इंडिया के एआई 102 विमान में हुई। ये विमान न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहा था। पीड़ित महिला यात्री की बेटी इंद्राणी घोष ने शुक्रवार की शाम को इस घटना के संबंध में ट्वीट किया। 
विज्ञापन


घोष ने ट्विटर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और एयर इंडिया को टैग करते हुए लिखा, ‘30 अगस्त को एयर इंडिया का विमान एआई 102 जेएफके एयरपोर्ट से दिल्ली आ रहा था। सीट संख्या 36 डी। अकेले यात्रा कर रही मेरी मां को उस समय सदमा लगा जब नशे में एक व्यक्ति ने रात्रि के भोजन के बाद उनकी सीट पर आकर पेशाब कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि एयर इंडिया ने सिर्फ उनकी मां की सीट बदल दी। उस व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। घोष ने कार्यकर्ता कविता कृष्णन के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘नई दिल्ली एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर बैठी मेरी मां कनेक्टिंग विमान का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने आरोपी यात्री को आराम से निकलते देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed