फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Accidents flights slips on Surat and Mangalore Airport, no casualty reported

बारिश से भीगे रनवे से फिसले दो विमान, टला बड़ा हादसा

Mon, 01 Jul 2019 09:34 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 01 Jul 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
Air Accidents flights slips on Surat and Mangalore Airport, no casualty reported
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बारिश से भीगे रनवे पर उतरने के कारण दो विमान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। पहला हादसा सूरत हुआ जबकि दूसरा मंगलुरु एयरपोर्ट पर हुआ। हालांकि इस दौरान किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भोपाल से सूरत पहुंची स्पाइसजेट की फ्लाइट लैंडिग के बाद रनवे एरिया से फिसल कर रनवे एंड सेफ्टी एरिया में चली गई। विमान का पहिया कीचड़ में फंस जाने के कारण वह रूक गया। इस दौरान फ्लाइट में सवार 47 यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित रहे।
विज्ञापन


सूरत में रविवार को दो इंच से ज्यादा बारिश हुई। जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया। बताया जा रहा है कि दृश्यता कम होने के कारण यह हादसा हुआ।

दूसरा हादसा मंगलुरु में हुआ। जहां दुबई से 183 यात्रियों को लेकर पहुंचा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे से फिसल कर मैदानी इलाके में फंस गया। हालांकि, इस घटना में सभी यात्री एवं चालक दल के सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलुरु हवाई अड्डे से जारी एक बयान के अनुसार दुबई से मंगलुरु आये एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे से फिसल गया और वहां किनारे लगी घास में फंस गया। इस घटना के बाद भी हवाई अड्डे से उड़ानों का संचालन सामान्य बना रहा और विमान को वहां से आसानी से निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed