{"_id":"5fa080c2abe4d3303f096cf2","slug":"aimims-two-mlas-were-named-to-illegally-grant-indian-citizenship-to-bangladeshi-infiltrators","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेशी घुसपैठियों को अवैध तरीके से भारतीय नागरिकता दिलाने में दो विधायकों का नाम आया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बांग्लादेशी घुसपैठियों को अवैध तरीके से भारतीय नागरिकता दिलाने में दो विधायकों का नाम आया
Tue, 03 Nov 2020 03:27 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 03 Nov 2020 03:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बांग्लादेशी घुसपैठियों को अवैध तरीके से भारतीय नागरिकता दिलाने में मदद करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एआईएमआईएम के दो विधायकों का नाम भी सामने आया है। जांच में विधायक मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल और शेख आसिफ शेख रशीद के लैटरहेड के इस्तेमाल करने का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
मुंबई में तीन बांग्लादेशी और दो एजेंट गिरफ्तार
साकीनाका पुलिस ने तीन बांग्लादेशियों और दो एजेंट को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पासपोर्ट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एजेंट की निशानदेही पर पुलिस ने मालेगांव में एक घर पर छापा मारकर 155 आधार कार्ड, 34 पासपोर्ट, 28 पैन कार्ड, 8 राशन कार्ड, 187 बैंक व पोस्ट पासबुक, 19 रबर स्टैंप, 29 स्कूली प्रमाणपत्र आदि जब्त किए हैं। जांच में पता चला है कि नागरिकता दिलाने के लिए एजेंटों ने महाराष्ट्र के सात विधायकों के लेटरहैड का इस्तेमाल किया है। इ
विज्ञापन
नका इस्तेमाल कर उन्होंने मुंबई, पुणे, नासिक, औरंगाबाद सहित अन्य इलाकों में बंगलादेशियों को भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाए हैं। भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने एआईएमआईएम विधायकों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन