ओवैसी ने भाजपा को बताया 'ड्रामा कंपनी', कहा- कांग्रेस के कमजोर होने के कारण हुई सफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में चुनावी प्रचार के दौरान एआईएमआईएम नेता और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी को ड्रामा कंपनी बताते हुए कहा है कि यह कांग्रेस के कमजोर होने के कारण सफल हुई है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि यह पार्टी समाप्त होने के कगार पर है, इसमें अब लड़ने की क्षमता नहीं रह गई है।
A Owaisi, AIMIM: This drama company (BJP) is successful because Congress weakened. It's on the verge of being finished, it doesn't have fighting spirit anymore. Where was it when the law(Unlawful Activities (Prevention) Act)by Indira Gandhi was made dirtier&stricter by Modi govt? pic.twitter.com/x3nyuG9KC1
— ANI (@ANI) October 17, 2019विज्ञापन
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष ओवैसी ने सवाल किया कि जब इंदिरा गांधी द्वारा बनाए गए कानून (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) को मोदी सरकार द्वारा बदला गया, तब वह (कांग्रेस) कहां थी।
सांसद ओवैसी ने आरोप लगाया कि आतंकवाद के नाम पर अब लिस्ट निकाली जाएगी, जिसपर किसी का नाम लिखा जाएगा, तो उसे आतंकवादी घोषित कर दिया जाएगा। उसका पूरा जीवन बर्बाद हो जाएगा। वह अदालत का दरवाजा नहीं खटखटा पाएगा। कोर्ट उसे आतंकवादी घोषित करेगा। भाजपा ने ऐसा कानून लाया और कांग्रेस ने समर्थन कर दिया।
इससे पहले रविवार को पुणे की एक चुनावी रैली में ओवैसी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी राजनीतिक धरातल से साफ हो चुकी है और इसे कैल्शियम का इंजेक्शन देने बाद भी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकता।
इस दौरान औवेसी ने दावा किया था कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले महत्वपूर्ण चुनावों को नजरअंदाज किया है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस इस देश के राजनीतिक परिदृश्य से खत्म हो चुकी है। अब इसे दुनिया का सबसे अच्छा कैल्शियम का इंजेक्शन देकर भी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकता।