फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM Chief Asaduddin Owaisi calls PM Modi visit to Central Vista the violation of the Theory of Seperation of Powers

सेंट्रल विस्टा: प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर ओवैसी ने उठाए सवाल, कहा- यह शक्ति विभाजन के सिद्धांत का उल्लंघन

Mon, 27 Sep 2021 03:40 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 27 Sep 2021 03:40 PM IST
सार

रविवार की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में नए संसद भवन सेंट्रल विस्टा के निर्माण स्थल का दौरा किया था। अपने करीब एक घंटे चले इस दौरे में प्रधानमंत्री ने निर्माण की स्थिति का जायजा लिया था। सोमवार को एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे पर सवाल खड़े किए।

विज्ञापन
AIMIM Chief Asaduddin Owaisi calls PM Modi visit to Central Vista the violation of the Theory of Seperation of Powers
असदु्द्दीन ओवैसी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार रात के संसद भवन निर्माण के निरीक्षण दौरे पर सवाल उठाए। ओवैसी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार संसद, संविधान का मूल ढांचा है। शक्तियों के विभाजन का सिद्धांत कहता है कि कार्य पालिका, न्याय पालिका और विधान मंडल की गतिविधियों में हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। प्रधानमंत्री उसी कार्य पालिका का हिस्सा हैं।

विज्ञापन


हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि अगर प्रधानमंत्री अकेले जाकर संसद भवन के निर्माण का निरीक्षण करते हैं तो मैं इसे पूरी तरह से गलत मानता हूं। यह  स्पष्ट रूप से शक्तियों के विभाजन के सिद्धांत का उल्लंघन है। एआईएमआईएम प्रमुख ने सवाल उठाया कि लोकसभा के स्पीकर सदन के संरक्षक हैं, वह इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ क्यों नहीं थे? ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को नए संसद भवन का दौरा करने के लिए अकेले नहीं जाना चाहिए था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार रात अचानक पहुंचे थे प्रधानमंत्री 
उल्लेखनीय है कि रविवार की रात करीब 8.45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन 'सेंट्रल विस्टा' के निर्माण स्थल पर अचानक पहुंच गए थे। यहां उन्होंने करीब एक घंटा व्यतीत किया था और निर्माण कार्य की प्रगति की स्थिति जानी थी। सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत एक नए संसद भवन और नए आवासीय परिसर का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना की सितंबर 2019 में घोषणा की गई थी। 10 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने परियोजना की आधारशिला रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed