फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIIMS report says one out of ten old age person dies of fracture

हर 10 में से एक बुजुर्ग की मौत फ्रेक्चर से, एम्स ने किया अपनी रिपोर्ट में खुलासा

Fri, 07 Sep 2018 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Sep 2018 04:24 AM IST
विज्ञापन
AIIMS report says one out of ten old age person dies of fracture
1

युवा भारत के बुजुर्ग स्वास्थ्य के लिहाज से खतरे में हैं। 65 वर्ष की उम्र से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को किसी न किसी फ्रेक्चर की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। दिल और दिमाग की तरह ये फ्रेक्चर भी इन बुजुर्गों की मौत का कारण बन रहे हैं। यह खुलासा देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान एम्स के डॉक्टरों ने किया है। 

विज्ञापन


बुजुर्गों को कूल्हा, घुटना और कलाई के फ्रेक्चर से बचाने के लिए एम्स ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा है। इसके तहत डॉक्टरों ने साल 2050 तक भारत में हर 3 में से एक बुजुर्ग मरीज की मौत फ्रैक्चर से होने का दावा किया है। अभी यह स्थिति 10 में से एक बताई गई है। 
विज्ञापन


एम्स ने प्रस्ताव में मांग की है कि सरकार बुजुर्गों में फ्रैक्चर को लेकर जागरूकता लाए। फ्रैक्चर होने के बाद 48 घंटे अहम होते हैं, लेकिन कई बार मरीज देरी से अस्पताल पहुंचता है। इसलिए जिला स्तर पर अस्पतालों को भी इस दिशा में प्रशिक्षित करने और सुविधाओं से युक्त करने की जरूरत है। देश के हर राज्य में बुजुर्गों के लिए एम्स की तरह अस्पताल बनाया जाए।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed