{"_id":"5e6699c48ebc3ec7b70dd6f9","slug":"aiims-doctors-will-conduct-research-on-coronavirus-drugs-and-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस की दवाओं और वैक्सीन पर शोध करेंगे एम्स के डॉक्टर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोनावायरस की दवाओं और वैक्सीन पर शोध करेंगे एम्स के डॉक्टर
Tue, 10 Mar 2020 01:02 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 10 Mar 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टर आने वाले समय में कोरोनावायरस की दवाइयों और वैक्सीन को लेकर शोध करेंगे। एम्स के डॉक्टर को डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने जो निर्देश जारी किए हैं वे उन पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि कोरोनावायरस के अभी तक जो शोध सामने आए हैं, उनसे यह पता चला है कि यह वायरस एक-दूसरे से संपर्क के बाद शरीर में पहुंच जाता है। हमारे डॉक्टर विदेशों से आए सैंपल की जांच कर रहे हैं। चीन के वुहान में जो भारतीय थे, उनके सैंपल की भी हमने जांच की है। जांच के बाद रिपोर्ट भी भेजी गई है। वहीं, ईरान में भी कई भारतीय हैं, जिनके सैंपल की जांच के लिए भारत सरकार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शनिवार को कई सैंपल जांच के लिए भारत आ चुके हैं। एम्स की लैब में ईरान से आए सैंपल की जांच की जा रही है। इसके बाद जल्द से जल्द हम इसकी रिपोर्ट पेश करेंगे। निदेशक ने बताया कि जिस तरह से यह कोरोनावायरस दुनिया के कई देशों में फैल रहा है, उसके बाद हमारे डॉक्टर भी इसमें शोध का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने बताया कि हमारे डॉक्टर डब्ल्यूएचओ ने जो भी निर्देश जारी किए हैं उस पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन