{"_id":"5902cdc54f1c1b1035c0d920","slug":"aiadmk-party-symbol-case-delhi-police-detains-hawala-operator-who-in-connection-with-ttv-dinakaran","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव सिंबल केसः दिनाकरन से जुड़ा हवाला ऑपरेटर दिल्ली एयरपोर्ट पर अरेस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चुनाव सिंबल केसः दिनाकरन से जुड़ा हवाला ऑपरेटर दिल्ली एयरपोर्ट पर अरेस्ट
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
टीटीवी दिनाकरन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईएडीएमके के चुनावी चिन्ह को लेकर घपलेबाजी के मामले में नई-नई परतें खुल रही है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक हवाला ऑपरेटर को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक इस शख्स का विवादों में आए टीटीवी दिनाकरन से लिंक है। इससे पहले शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन से पूछताछ को लेकर मामला गरमाया हुआ है।
विज्ञापन
Delhi police has detained a Hawala operator from Delhi airport, in connection with TTV Dinakaran 'Two leaves' symbol bribery case: Sources
— ANI (@ANI_news) April 28, 2017विज्ञापन
दरअसल, घूस देने के आरोप में घिरे शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन को चेन्नई भेज दिया गया है। उनके साथ दिल्ली क्राइम ब्रांच भी पूछताछ के लिए चेन्नई रवाना हुई। इससे पहले वे कई दिनों से दिल्ली क्राइम ब्रांच के सवालों के जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने बुधवार को सीबीआई की कोर्ट से उन्हें पुलिस हिरासत में 7 दिन की मांग की थी। साथ ही उन्हें चेन्नई ले जाने को कहा। गौरतलब है कि दिनाकरन पर एआईएडीएमके का चुनाव प्रतीक दो पत्ते के बने रहने के लिए चुनाव आयोग के एक अधिकारी को रिश्वत देने का प्रयास करने का आरोप लगा था।
पुलिस ने बताया कि दिनाकरन ने इस बात से इंकार किया है कि उन्होंने सुकेश को इसके लिए कोई पैसा दिया है। सोमवार को चाणक्यपुरी में क्राइम ब्रांच इंटर स्टेट सेल के कार्यालय में दिनाकरन से कई घंटे पूछताछ की गई। उन्हें सोमवार दोपहर करीब 3 बजे कार्यालय लाया गया और मंगलवार सुबह 12 बजकर 40 मिनट तक उनसे पूछताछ हुई।
पुलिस ने दावा किया है कि उसके पास दिनाकरन के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में पुलिस के पास दिनाकरन और सुकेश के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग है। दिनाकरन को आज शाम 5 बजे भी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है, आज उसे अदालत में पेश किया जाना है।