{"_id":"58f9b4614f1c1b8f338b458c","slug":"jayalalithaa-death-mystery-sasikala-s-nephew-threatens-to-release-hospital-clips","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्मा की मौत का 'जिन्न' फिर आया बाहर, वीडियो जारी करने की धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अम्मा की मौत का 'जिन्न' फिर आया बाहर, वीडियो जारी करने की धमकी
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
Updated Fri, 21 Apr 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब शशिकला नटराजन के भतीजे जयानंद दिवाकरन ने जयललिता की अंतिम दिनों का वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी दी है। दिवाकरन ने अपनी फेसबुक पोस्ट से ये दावा किया है कि इससे अम्मा और चिनम्मा के बीच के रिश्ते उजागर होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- खुद को बताया जयललिता का बेटा तो जज ने कहा- अभी भेज देंगे जेल
विज्ञापन
फेसबुक पोस्ट का उद्देश्य शशिकला के प्रतिद्वंद्वी और पूर्व मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज करना है। पन्नीरसेल्वम के समर्थकों ने आरोप लगाया था कि एआईएडीएमके पर नियंत्रण रखने के शशिकला के परिवार वालों ने ही अम्मा की हत्या की थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 5 दिसंबर को चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में जयललिता की मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही पार्टी के सदस्यों के एक गुट ने उनकी मृत्यु के आसपास परिस्थितियों पर सवाल उठाया था।
फेसबुक पोस्ट के माध्यम से जयानंद ने कहा है कि लोगों द्वारा हत्यारा बनाए जाने के बावजूद भी शशिकला ने अम्मा की तस्वीरें जारी नहीं की क्योंकि वो नहीं चाहती थीं कि अम्मा के दुश्मन उन्हें अस्पताल के हरे गाउन में देखें। ये चिनम्मा का फैसला था। हमने अम्मा की मृत्यु तक उन्हें शक्तिशाली शेर के रूप में रखा लेकिन पन्नीसेल्वम ने वोट के लालच में अम्मा के शव को ताबूत में डालकर यहां-वहां घुमाया।
ये भी पढ़ें- 'अस्पताल में भर्ती होने से पहले जयललिता को किसी ने धक्का मारा था'
दिवाकरन ने पोस्ट में आगे लिखा कि 'सच मजबूत है। अगर कभी जयललिता और शशिकला के बीच की बातचीत के वीडियो सामने आ जाए तो क्या होगा? हम पी एच पांड्यन और मनोज पांड्यन के साथ क्या करेंगे?'
आपको बता दें कि जयललिता की मौत के बाद सबसे पहले पन्नीरसेल्वम के करीबी पांड्यन बंधुओं ने ही अम्मा की हत्या का आरोप शशिकला और उनके परिवार वालों पर लगाया था।