{"_id":"6a90403d5b92febdeb0e1a53","slug":"nepal-floods-death-toll-reaches-359-over-1-000-missing-including-178-indians-from-32-countries-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी जाएंगे कर्नाटक: नागेंद्र के इस्तीफे पर पार्टी लेगी फैसला; सीएम शिवकुमार भाजपा पर क्यों हुए हमलावर?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी जाएंगे कर्नाटक: नागेंद्र के इस्तीफे पर पार्टी लेगी फैसला; सीएम शिवकुमार भाजपा पर क्यों हुए हमलावर?
Thu, 27 Aug 2026 07:18 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Thu, 27 Aug 2026 07:18 PM IST
सार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है कि राहुल गांधी जल्द कर्नाटक का दौरा कर सकते हैं। दोनों नेताओं के बीच राज्य, देश और कांग्रेस से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। वहीं मंत्री बी. नागेंद्र के इस्तीफे पर फैसला पार्टी करेगी। शिवकुमार ने नागेंद्र का बचाव करते हुए भाजपा पर मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। नागेंद्र के राजनीतिक भविष्य पर कांग्रेस क्या फैसला ले सकती है? राहुल गांधी के दौरे में किन मुद्दों पर जोर रहेगा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
राहुल गांधी के कर्नाटक दौरे की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द कर्नाटक का दौरा कर सकते हैं। शिवकुमार ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की और राज्य, देश तथा कांग्रेस से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दौरे के दौरान कर्नाटक सरकार गिग वर्कर्स से जुड़े एक सम्मेलन का आयोजन करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए श्रम विभाग के साथ मिलकर तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिग वर्कर्स के लिए सरकार क्या करने जा रही?
शिवकुमार के अनुसार, कर्नाटक सरकार गिग वर्कर्स के हित में कानून बनाने की तैयारी कर चुकी है। राहुल गांधी ने इस विषय पर कुछ सुझाव भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर भी उठाएंगे। सरकार का कहना है कि गिग वर्कर्स से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सम्मेलन महत्वपूर्ण होगा। हालांकि, सम्मेलन की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
शिक्षा नीति पर सरकार ने क्या कदम उठाया?
शिवकुमार ने कर्नाटक की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा और स्कूल व्यवस्था पर विचार करने के लिए मंत्री यूटी खादर की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनाई गई है। इसमें चार मंत्री शामिल हैं। समिति विशेषज्ञों से सुझाव लेकर ऐसी व्यवस्था पर काम करेगी, जिसमें शिक्षा सस्ती रहे और परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से हों। शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने भी इस विषय पर दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन