{"_id":"60c7378d9546ab4bab5cb36d","slug":"aiadmk-expels-16-party-functionaries-who-interacted-with-former-party-leader-vk-sasikala","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: शशिकला से बात करने वाले 16 नेताओं को अन्नाद्रमुक ने पार्टी से निकाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: शशिकला से बात करने वाले 16 नेताओं को अन्नाद्रमुक ने पार्टी से निकाला
Mon, 14 Jun 2021 05:07 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 14 Jun 2021 05:07 PM IST
सार
अन्नाद्रमुक ने पार्टी की पूर्व नेता वीके शशिकला से बात करने वाले 16 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाकर संदेश दिया है कि शशिकला से संबंध रखने वाले हर पार्टी कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वीके शशिकला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अन्नाद्रमुक ( एआईएडीएमके या ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम) ने सोमवार को पार्टी के 16 पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया। इन नेताओं ने पार्टी की पूर्व नेता वीके शशिकला के साथ बातचीत की थी। अन्नाद्रमुक ने प्रवक्ता वी पुगाझेंदी को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ ही पार्टी की ओर से जारी एक बयान में अन्नाद्रमुक ने शशिकला की पार्टी कैडर से हुई फोन वार्ता को 'ड्रामा' करार दिया। इसने कहा कि पार्टी कभी भी एक परिवार की इच्छाओं के लिए खुद को बर्बाद नहीं करेगी। पार्टी ने कहा कि शशिकला से बात करने वाले हर कार्यकर्ता पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
In a statement, AIADMK termed VK Sasikala's telephonic conversations with party cadre as 'drama'; said the party will never destroy itself for the desires of one family
— ANI (@ANI) June 14, 2021