फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ahmedabad kalana stone pelting Gujarat Police Tension after community clash hindi news updates

Gujarat Stone Pelting: गुजरात के साणंद में पथराव के बाद तनाव, दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश का मामला

Tue, 30 Dec 2025 04:10 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 30 Dec 2025 04:10 PM IST
सार

Gujarat Stone Pelting: गुजरात में दो गुटों के बीच तनाव के बाद पथराव का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला पुरानी रंजिश का है। टकराव बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर फेंके। इस खबर में पढ़ें इस मामले से जुड़े सभी अपडेट्स

विज्ञापन
ahmedabad kalana stone pelting Gujarat Police Tension after community clash hindi news updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के साणंद में दो गुटों के बीच टकराव बढ़ने पर पथराव किए जाने की खबर है। तनाव बढ़ने पर मौके पर पहुंची गुजरात पुलिस की टीम ने कई लोगों को अपनी गिरफ्त में भी लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है। 

विज्ञापन


तनाव बढ़ने पर पुलिस ने संभाला मोर्चा
स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक अहमदाबाद जिले के साणंद तालुका में सोमवार को पथराव हुआ। मंगलवार को हालात और खराब हो गए, जब गांव में एक जगह पर आगजनी की गई। अहमदाबाद में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। तनाव बढ़ने की आशंका के बीच पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और घटना में शामिल 42 लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


अहमदाबाद ग्रामीण एसपी ओम प्रकाश जाट ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गांव में दो बाइक सवार आमने-सामने आ गए और उनके बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस झगड़े का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के परिवार और परिचित मौके पर इकट्ठा हो गए, जिससे हालात बिगड़ गए और पथराव की घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- 'मुझे भी फांसी दे दो'; कुलदीप सेंगर की बेटी की गुहार, कहा-हम भी चाहते हैं पीड़िता को सुरक्षा मिले

एसपी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम महज पांच मिनट में मौके पर पहुंच गई और स्थिति को काबू में कर लिया गया। इलाके के सभी वीडियो फुटेज की जांच के बाद 39 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अब तक कुल 42 लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने साफ कहा कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और पथराव में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed