{"_id":"589f27204f1c1be71737b67b","slug":"ahmedabad-29-nidstudents-were-caught-in-wine-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरातः एनआईडी के 29 छात्र शराब पार्टी करते पकड़े गए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरातः एनआईडी के 29 छात्र शराब पार्टी करते पकड़े गए
ब्यूरो/ अमर उजाला,अहमदाबाद
Updated Sat, 11 Feb 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजाइनिंग के प्रतिष्ठित संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग (एनआईडी) के कम से कम 29 छात्रों शनिवार को एक शराब पार्टी के संबंध में गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें 14 लड़कियां और एक विदेशी मूल का छात्र शामिल है।
विज्ञापन
उत्तरी क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त कल्पेश चावड़ा ने बताया कि हमने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन के 29 छात्रों को एक निजी अपार्टमेंट में छापा मारने के दौरान पकड़ा। पुलिस नियंत्रण रूम में शिकायत मिली थी कि यहां पर देर रात एक शराब पार्टी आयोजित की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार छात्रों में 14 युवतियां हैं जबकि एक छात्र विदेशी मूल का है। उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट से शराब की छह बोतलें भी बरामद की गईं। हमने सभी छात्रों को हिरासत में लिया है और जांच कर रहे हैं कि अन्य सामानों के साथ उन्हें शराब कहां से उपलब्ध हुआ।
विज्ञापन