{"_id":"6369047fb0c2f01b69728dfc","slug":"ahead-of-polls-bjp-plans-rath-yatra-from-north-and-south-ktaka-covering-all-224-constituencies","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: जन संकल्प यात्रा के बाद राज्यव्यापी रथ यात्रा निकालेगी भाजपा, कर्नाटक चुनाव के लिए बनाई यह रणनीति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: जन संकल्प यात्रा के बाद राज्यव्यापी रथ यात्रा निकालेगी भाजपा, कर्नाटक चुनाव के लिए बनाई यह रणनीति
Mon, 07 Nov 2022 06:43 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 07 Nov 2022 06:43 PM IST
सार
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा, पार्टी को जमीनी स्तर पर संगठित करने के लिए हम 'जन संपर्क यात्रा' के तहत विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इस यात्रा को बहुत समर्थन मिल रहा है और लोगों की प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन
बसवराज बोम्मई
- फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
विस्तार
विधानसभा चुनाव के लिए पांच महीने का ही समय शेष है। ऐसे में भाजपा ने अपने प्रचार अभियानों पर पूरा जोर लगा दिया है। इन दिनों पार्टी की राज्य में 'जन संकल्प यात्रा' चल रही है। पार्टी ने इसके तुरंत बाद सभी 224 निर्वाचन क्षेत्रों को कवर करते हुए 'रथ यात्रा' की योजना बनाई है। 'रथ यात्रा' उत्तर और दक्षिण दोनों दिशाओं से शुरू होगी।
विज्ञापन
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. सिवकुमार और विधायक दल के नेता सिद्धारमैया के नेतृत्व में कांग्रेस राज्यव्यापी 'बस यात्रा' की योजना बना रही है, इसी के जवाब में भाजपा ने 'रथ यात्रा' की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा, पार्टी को जमीनी स्तर पर संगठित करने के लिए हम 'जन संपर्क यात्रा' के तहत विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इस यात्रा को बहुत समर्थन मिल रहा है और लोगों की प्रतिक्रिया मिल रही है। हम भाजपा के पक्ष में एक लहर देख रहे हैं।
विज्ञापन
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए हुए बोम्मई ने कहा, इस यात्रा (जन संकल्प यात्रा) के बाद हम उत्तर और दक्षिण दोनों दिशाओं से रथ यात्रा शुरु करेंगे और हम सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे।
मुख्यमंत्री बोम्मई और पार्टी के मजबूत नेता व संसदीय बोर्ड के सदस्य बी.एस. येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा की 'जन संकल्प यात्रा' सोमवार को उडुपी से फिर शुरू होगी। यह यात्रा अगले तीन दिनों में उडुपी, गडक, हावेरी, और बेलागवी को कवर करेगी। भाजपा ने जन संकल्प यात्रा पिछले महीने शुरू की थी। इसमें दो टीमों में से एक का नेतृत्व बोम्मई और येदियुरप्ता ने किया तो दूसरी टीम का नेतृत्व कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने किया। यह यात्रा 52 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी।