फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahead of BMC polls 3-term MLA Ameet Satam named new Mumbai BJP chief Know all about it

BMC Polls: तीन बार विधायक रहे अमीत साटम मुंबई BJP के नए अध्यक्ष नियुक्त; बीएमसी चुनावों से पहले फडणवीस का एलान

Mon, 25 Aug 2025 12:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 25 Aug 2025 12:12 PM IST
सार

फडणवीस ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भाजपा आगामी नगर निगम चुनावों में अपनी जीत की लय बनाए रखेगी और मुझे विश्वास है कि हम बीएमसी में फिर से सत्ता हासिल करेंगे।'

विज्ञापन
Ahead of BMC polls 3-term MLA Ameet Satam named new Mumbai BJP chief Know all about it
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को बताया कि तीन बार विधायक रहे अमीत साटम को मुंबई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई का नया अध्यक्ष चुना गया है। यह घटनाक्रम इस साल के अंत में होने वाले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनावों से पहले हुआ है। फडणवीस ने उम्मीद जताई कि साटम के नेतृत्व में भाजपा बीएमसी में फिर से सत्ता हासिल करेगी। 49 वर्षीय साटम लगातार तीन बार मुंबई के अंधेरी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

विज्ञापन


'मुंबई इकाई के लिए एक नए अध्यक्ष की नियुक्ति जरूरी थी'
राज्य भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी ने (निवर्तमान) नगर इकाई प्रमुख आशीष शेलार के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण जीत दर्ज की और मुंबई में अपना दबदबा कायम किया। उन्होंने कहा, 'शेलार की ओर से कैबिनेट में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाले जाने के बाद मुंबई इकाई के लिए एक नए अध्यक्ष की नियुक्ति जरूरी थी। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में राज्य स्तर पर हुई चर्चा के बाद अमित साटम को इस पद के लिए चुना गया है।'
विज्ञापन


'विद्वान और दृढ़निश्चयी विधायक के रूप में जाना जाता है'
मुख्यमंत्री ने कहा कि साटम लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं और पिछले कई वर्षों में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं। उन्होंने कहा, 'उन्हें एक विद्वान और दृढ़निश्चयी विधायक के रूप में जाना जाता है। साटम मुंबई के ज्वलंत मुद्दों से परिचित हैं और उन्होंने उनसे निपटने के लिए आवश्यक कौशल का प्रदर्शन किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'नगर निकाय चुनावों में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी BJP'
फडणवीस ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भाजपा आगामी नगर निगम चुनावों में अपनी जीत की लय बनाए रखेगी और मुझे विश्वास है कि हम बीएमसी में फिर से सत्ता हासिल करेंगे।' मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मुंबई और राज्य के वरिष्ठ नेताओं के समर्थन से उन्हें उम्मीद है कि भाजपा शहर के नगर निकाय चुनावों में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed