फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ahead of 2024 polls, Congress focus on 'caste census', recognition to Sarnaism in Jharkhand

Jharkhand: लोकसभा चुनावों से पहले 'जातिगत जनगणना' पर कांग्रेस का फोकस, झारखंड में सरना धर्म को देंगे मान्यता

Wed, 03 Jan 2024 11:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 03 Jan 2024 11:10 PM IST
सार

Jharkhand: कांग्रेस ने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी चाहते हैं कि झारखंड में भी जातिगत जनगणना होनी चाहिए, ताकि वंचित लोगों के लिए सरकारी योजनाओं और उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
Ahead of 2024 polls, Congress focus on 'caste census', recognition to Sarnaism in Jharkhand
Congress - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर ने बुधार को झारखंड में जातिगत जनगणना की वकालत की। पार्टी के झारखंड प्रभारी मीर लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की संगठनात्मक ताकत का जायजा लेने के लिए मंगलवार दोपहर यहां पहुंचे।

विज्ञापन

उन्होंने चुनावों की रणनीति पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस की विभिन्न इकाइयों के साथ कई बैठकों की अध्यक्षता की। जिसमें विधायक दल और राजनीतिक मामलों की समिति के अलावा लोकसभा सीट प्रभारियों के साथ भी बैठक हुई। विधायक दल की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर ओरांव, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बयान में कहा गया, राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सीट बंटवारे पर अंतिम फैसले लेने के लिए अधिकृत किया गया। यह भी फैसला किया गया कि जिसे भी उम्मीदवार बनाया जाएगा, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उसका समर्थन करेंगे और उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेंगे।

विज्ञापन

विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए मीर ने कहा, 'हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी चाहते हैं कि झारखंड में भी जातिगत जनगणना होनी चाहिए, ताकि वंचित लोगों के लिए सरकारी योजनाओं और उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।' उन्होंने कहा, ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण और सरना को एक अलग धर्म के रूप में मान्यता देने जैसे प्रस्ताव राज्य विधानसभा में पारित होने के बाद मंजूरी के लिए केंद्र के पास भेजे गए हैं।

उन्होंने कहा, 'केंद्र इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अब भी निष्क्रिय बैठा है। यह झारखंड के आदिवासियों के साथ धोखा है। इस संदेश को लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed