फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Agriculture law: Rahul Gandhi says even after so much crisis, the government is not worried about the farmers

राहुल गांधी ने साधा केंद्र पर निशाना: बोले- इतने संकट के बाद भी सरकार को किसानों की चिंता नहीं 

Mon, 28 Jun 2021 02:48 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 28 Jun 2021 02:48 AM IST
सार

  • किसान कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी आजीविका को बचाने की मांग कर रहे हैं। राहुल ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें उनके संसदीय क्षेत्र वायनाड के कॉफी उत्पादकों की पीड़ा के बारे में बताया गया है।

विज्ञापन
Agriculture law: Rahul Gandhi says even after so much crisis, the government is not worried about the farmers
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 200 दिनों से जारी किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा, भारी संकट के बावजूद सरकार की नीतियों में किसानों की चिंता नहीं दिखती। उन्होंने कहा, किसान कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी आजीविका को बचाने की मांग कर रहे हैं। राहुल ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें उनके संसदीय क्षेत्र वायनाड के कॉफी उत्पादकों की पीड़ा के बारे में बताया गया है।

विज्ञापन


दरअसल नए कृषि कानूनों के खिलाफ मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान पिछले सात माह से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। गतिरोध समाप्त करने के लिए सरकार और किसान संगठनों के बीच अब तक 11 दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन


बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-दून हाईवे के छपार टोल प्लाजा पर चल रहा भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना लगातार 33वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के बेटे चरण सिंह टिकैत ने धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि संगठन किसी भी तरह की हिंसा के पूरी तरह खिलाफ है। धरना चाहे कितना ही लंबा क्यों न चले, कार्यकर्ता किसी भी तरह की हिंसा या उपद्रव नहीं करेंगे। जब मांगें पूरी नहीं होती, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता 26 मई से दिल्ली-दून हाईवे पर छपार टोल प्लाजा व सहारनपुर स्टेट हाईवे पर रोहाना टोल प्लाजा पर धरनारत हैं। कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग पर अडिग भाकियू कार्यकर्ता अपनी मांगे पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरने पर तेज गर्मी-बारिश के बीच भी डटे हुए हैं।


शनिवार को धरने का 32वां दिन रहा, जहां बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे। राकेश टिकैत के पुत्र चरणसिंह टिकैत भी हरिद्वार से लौटते हुए धरनास्थल पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed