फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After the Pulwama attack, our navy was ready to answer Pakistan

पुलवामा हमले के बाद पाक को जवाब देने के लिए तैयार थी हमारी नौसेना

Mon, 18 Mar 2019 12:08 AM IST
गौरव द्विवेदी एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 18 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
After the Pulwama attack, our navy was ready to answer Pakistan
navy shimla
पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ तनाव इस कदर बढ़ गया था कि भारतीय नौसेना ने अपना विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य, परमाणु पनडुब्बियां एवं अन्य युद्धपोतों को किसी भी स्थिति का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए समुद्री मोर्चे पर तैनात कर दिया था। नौसेना के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


दरअसल, समुद्र में नौसेना के युद्धक बेड़ों की तैनाती एक बड़े युद्धाभ्यास का हिस्सा थी लेकिन 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले के तुरंत बाद इसे तुरंत ऑपरेशनल मोड में लगा दिया गया। नौसेना सूत्रों ने बताया कि नेवी के लगभग 60 युद्धपोत, कोस्ट गार्ड के 12 जहाज व करीब 80 एयरक्रॉफ्ट ऑपरेशनल मोड में थे। 
विज्ञापन


नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने बताया कि आतंकी हमले के वक्त युद्धाभ्यास ट्रोपेक्स चल रहा था। उस समय हमारे पास जो युद्धक संसाधन थे उससे हम दोनों सेनाओं के साथ मिलकर किसी भी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed