फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After the murder of the woman in the bag to keep the corpse thrown on the highway

महिला का कत्ल के बाद बैग में लाश रख हाईवे पर फेंका

Sat, 13 Aug 2016 03:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा Updated Sat, 13 Aug 2016 03:10 AM IST
विज्ञापन
After the murder of the woman in the bag to keep the corpse thrown on the highway
murder in love

एक महिला की बेरहमी से हत्या करके उसका शव बैग में रखकर फरह क्षेत्र में हाईवे के पास स्थित तालाब में फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


महिला के पेट, हाथ और पैरों पर बने जख्मों के निशान उसके साथ हुई दरिंदगी की कहानी बयां कर रहे हैं। महिला के साथ दुराचार की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे रैपुरा जाट चौकी क्षेत्र में एक तालाब के किनारे लाल रंग का बड़ा बैग देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बैग को खोलकर देखा तो उसमें एक महिला का शव था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के शव को बैग में इस तरह रखा गया कि उसके दोनों हाथ और पैर सिमटे हुए थे। शरीर पर जख्मों के निशान है। उसके पेट पर ही सात जगह गहरे जख्म थे। हाथ और पांव पर भी किसी धारदार हथियार से किए गए वार के निशान हैं।

पहनावे से महिला किसी संपन्न परिवार की लग रही है। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि महिला के शरीर पर जगह जगह जख्म बने हैं। पोस्टमार्टम से ही स्थिति साफ हो सकेगी। आसपास के जनपदों को भी सूचना दे दी गई है ताकि शिनाख्त हो सके।   

कार सवारों ने फेंका था शव
जिस तालाब के पास बैग मिला है वह हाईवे के पास ही है। हाईवे से खड़ा होकर ही बैग को फेंक दिया गया। लुड़कते हुए बैग वहां तक गया है। क्राइम सीन पर इस तरह के साक्ष्य मिल रहे हैं।


हाईवे किनारे की पटरी पर चार महिला वाहन के पहियों के भी निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि हत्यारे कार से ही शव लेकर यहां पहुंचे होंगे।

एकदम नया है बैग
जिस बैग में महिला का शव मिला है वह एकदम नया है। माना जा रहा है कि एक दो दिन पहले ही बैग को खरीदा गया है। पुलिस ने बैग की बारीकी के साथ जांच की लेकिन ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिससे पुलिस हत्यारों तक पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed