BSF कैंप पर आतंकी हमले के बाद गृह राज्यमंत्री अहीर बोले- ये हमारे लिए चैलेंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को अपना निशाना बनाया है। श्रीनगर के पास बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) की 182वीं बटालियन पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले में एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शहीद हो गया और दो जवान घायल हो गए हैं। गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने श्रीनगर आतंकी हमले की निंदा की है।
उन्होंने कहा कि आतंकियों ने कैंप में घुसने का जो साहस किया है उसका उन्हें बड़ा भुगतान चुकाना होगा। साथ ही ये हमला अब हमारे लिए चैलेंज बन गया है। दूसरी ओर घटना के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में एनएसए अजीत डोभाल के साथ-साथ गृह मंत्रालय के उच्चाधिकारी भी शामिल होंगे।
Unhone (terrorists) camp mein ghusne ka jo saahas kiya hai iska unhe bahut bada bhugtan karna padega: MoS Home Hansraj Ahir #SrinagarAttack pic.twitter.com/F89F5LSAJH
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 3, 2017
ये हमला श्रीनगर एयरपोर्ट के पास हुआ है, इसलिए वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जम्मू और कश्मीर के आईजीपी मुनीर खान ने के मुताबिक दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।
Home Minister Rajnath Singh has called a high level meeting at 11.30 am to discuss J&K issue. (File Pic) pic.twitter.com/SpvYbXqhhT
— ANI (@ANI) October 3, 2017
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने ये फियादिन हमला सुबह करीब 4.15 बजे हुआ। सूत्रों के मुताबिक आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। 4 से पांच आतंकियों ने श्रीनगर एयरपोर्ट के करीब बीएसएफ के बटालियन कैंप पर हमला किया था। दोनों ओर से भारी गोलाबारी अभी भी जारी है। इस हमले के बाद श्रीनगर एयरपोर्ट भी बंद कर दिया गया है। साथ ही स्कूल और कॉलेजों को भी एहतियातन बंद कर दिया है।