फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists attack on BSF 182 battalion camp near Srinagar airport

श्रीनगर एयरपोर्ट के पास आतंकी हमला, BSF का ASI शहीद, 3 आतंकी ढेर

Tue, 03 Oct 2017 05:45 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 03 Oct 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
Terrorists attack on BSF 182 battalion camp near Srinagar airport
बीएसएफ कैंप पर हमले के बाद सेना ने चलाया ऑपरेशन - फोटो : Basit zargar

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह बीएसएफ कैंप पर हुए फिदायीन हमले में 1 जवान के शहीद होने की खबर आ रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 3 घायल जवानों में से एक बीएसएफ के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर बीके यादव शहीद हुए हैं

विज्ञापन


श्रीनगर एयरपोर्ट के पास हुए इस आतंकी हमले में 3 आतंकी भी मारे गए। हमले के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। आतंकियों ने ये हमला 182 बटालियन कैंप पर किया था।

विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत में आईजीपी मुनीर खान ने बताया है कि यह हमला सुबह 4.15 पर हुआ था जिसमेें बीएसएफ के कैंप को निशाना बना कर आतंकियों ने हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में जैश का हो सकता है हाथ 

Terrorists attack on BSF 182 battalion camp near Srinagar airport
फिदायीन हमले को देखते हुए ऐसे भी कयास लगाए जा रहे है कि इसके पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक ऐसे फिदायीन हमले जैश-ए-मोहम्मद की ताकत है। इसके पहले भी जैश द्वारा किए गए हमले इस बात का सबूत है। 

अगस्त 2017 में जैश-ए-मोहम्मद ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के जिला पुलिस लाइन (डीपीएल) में भी ऐसा ही फिदायीन हमला किया था। हमले में सुरक्षा बलों के 8 से ज्यादा जवान शहीद और कई घायल हो गए थे। तीन आतंकी भी मारे गए थे। इस वर्ष की यह पहली बड़ी घटना थी जिसमें सुरक्षा बलों को इतना व्यापक नुकसान उठाना पड़ा।  जैश ने ऐसा ही हमला में उरी में भी किया था, उस हमले में भी 4 फिदायीन मारे गए थे।

यात्रियों के लिए एयरपोर्ट मार्ग खोला

Terrorists attack on BSF 182 battalion camp near Srinagar airport
jaish_attack
हमले के बाद एयरपोर्ट की तरफ किसी भी पैंसेजर, कर्मचारी या गाड़ी को जाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन अब एक-एक करके यात्रियों को श्रीनगर एयरपोर्ट पर भेजा जाना शुरू किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक साढ़े दस बजे के बाद सिक्योरिटी क्लियरेंस मिलते ही विमान सेवा बहाल की जा सकती है। 

बता दें कि इसके पहले श्रीनगर से दिल्‍ली जाने वाली गो एयर फ्लाइट रद हो गई थी, इसके साथ ही सुबह 7:55 मिनट पर दिल्‍ली जाने वाली एयर एशिया की उड़ान रद्द कर दी गई थी। सुबह 9.30 बजे एयर इंडिया की श्रीनगर-लेह उड़ान भी इसी तरह रद्द हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed