फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After speech on Article 370 Ladhakh BJP MP said Can not accept more friend requests

370 पर जोरदार भाषण वाले सांसद परेशान, कहा- 'और अधिक फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं कर सकता'

Thu, 08 Aug 2019 09:36 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 08 Aug 2019 09:36 AM IST
सार

  • लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने ट्वीटर पर साझा की परेशानी।
  • उन्होंने कहा कि वह फेसबुक पर अब और अधिक लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं कर सकते हैं। 
  • अनुच्छेद 370 को लेकर लोकसभा में हुई चर्चा के दौरान जोरदार भाषण दिया था।
  • प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने उनके भाषण की तारीफ की थी।

विज्ञापन
After speech on Article 370 Ladhakh BJP MP said Can not accept more friend requests
भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग - फोटो : PTI

विस्तार

लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने अनुच्छेद 370 को लेकर लोकसभा में हुई चर्चा के दौरान जोरदार भाषण दिया था। उनके भाषण ने सभी को प्रभावित किया, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तक उनके भाषण का वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया। नामग्याल ने अब ट्वीट करते हुए एक परेशानी साझा की है। उन्होंने कहा है कि वह फेसबुक पर अब और अधिक लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं कर सकते हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "मैं फेसबुक अकाउंट पर अब और अधिक फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं कर सकता हूं। क्योंकि इसकी लिमिट पांच हजार को पार कर गई है। तो कृपया इसे लाइक करें और मेरे आधिकारिक फेसबुक पेज से जुड़े रहें।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

 




उन्होंने अपने फेसबुक के आधिकारिक पेज का लिंक भी शेयर किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी नामग्याल की स्पीश को लोकसभा में दिया एक उत्कृष्ट भाषण बताया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, "वह लद्दाख के हमारे बहनों और भाइयों की आकांक्षाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं, जरूर सुनें।" उन्होंने भाषण का लिंक भी शेयर किया। 

भाषण के दौरान सदन में कई बार ठहाके भी लगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी उनकी तारीफ की। नामग्याल लद्दाख से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। वे 34 साल के हैं। वह भौगोलिक दृष्टि से सबसे बड़े लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। नामग्याल साल 2019 में हुए आम चुनाव में पहली बार चुनकर संसद में पहुंचे हैं। इन दिनों अनुच्छेद 370 पर लोकसभा में दिए अपने भाषण को लेकर चर्चा में हैं।

इन पदों पर रहे

वर्तमान सांसद नामग्याल वर्ष 2015 से 2019 तक लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल लेह में सदस्य रहे हैं। साल 2018 से 2019 तक इसी काउंसिल में चेयरपर्सन का पद संभाल चुके हैं। सिर्फ यही नहीं वे समय-समय पर भाजपा में भी विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। मई 2019 में हुए आम चुनाव में लोकसभा के लिए चुने गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed