{"_id":"5b970582867a55013270ea4f","slug":"after-rajasthan-andhra-pradesh-government-also-announces-reduced-vat-on-petrol-and-diesel","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के बाद आंध्र प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाया ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान के बाद आंध्र प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Tue, 11 Sep 2018 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बाद आंध्र प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर वैट में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को लोगों को राहत देते हुए वैट दरें कम करने की घोषणा की।
विज्ञापन
इससे पहले प्रदेश सरकार पेट्रोल-डीजल पर प्रति लीटर चार रुपये वैट ले रही थी। सरकार इस फैसले से राजस्व में 1120 करोड़ रुपये का घाटा होगा। इससे पहले रविवार को राजस्थान सरकार ने भी वैट में चार फीसदी की कटौती की थी, जिससे राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम ढाई रुपये प्रति लीटर तक कम हुए थे।
विज्ञापन
वहीं तेल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर मध्य प्रदेश सरकार और महाराष्ट्र सरकार सहित अन्य राज्यों ने भी वैट घटाने के संकेत दिए हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने इस संबंध में सोमवार को कहा है की राज्य में पिछले साल पेट्रोल-डीजल पर वैट कम कर दिए गए थे। लेकिन राज्य सरकार बढ़ती महंगाई के मद्देनजर आगामी जीएसटी काउंसिल की बैठक में वैट कम करने के मुद्दे पर केंद्र सरकार से बात करेगी।
विज्ञापन
उधर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐसे संकेत दिए हैं की तेल के दाम घटाए जा सकते हैं। वहीं कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि पंजाब और कर्नाटक में जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होंगी।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को यानी 10 सितंबर को कांग्रेस समेत 21 विपक्षी दलों ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के भारत बंद का आह्वान किया। हालांकि इससे एक दिन पहले रविवार को राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को चार-चार प्रतिशत कम करने की घोषणा की थी।