फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after march pre-monsoon rain deficit makes weather hotter in april

बढ़ रहा तेजी से पारा, अप्रैल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का कहर

Sun, 16 Apr 2017 10:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Sun, 16 Apr 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
after march pre-monsoon rain deficit makes weather hotter in april
गर्मी का कहर

देश भर में पड़ रही भयंकर गर्मी अप्रैल में कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। मार्च में होने वाले प्री मानसून के कमजोर होने के चलते इस साल अप्रैल में गर्मी का असर ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगर पिछले सालों के आकंड़ों को देखा जाए तो इस साल मार्च में होने वाला प्री-मानसून कमजोर रहा है।

विज्ञापन


इस साल मार्च में होने वाली बारिश में 8 फीसदी की कमी रही है। महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है, जहां सबसे कम बारिश हुई है। साथ ही दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पूर्वी-पश्चिम यूपी का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा है। एक्सपर्ट्स की माने तो प्री-मानसून से गर्मी के कहर से थोड़ी राहत मिल जाती है। 
विज्ञापन


हालांकि जिस तरीके से मौसम में बदलाव हो रहा है, उसके मुताबिक अप्रैल में मानसून में 11 फीसदी तक की कमी आ सकती है। इसका सीधा असर, उत्तर भारत के कई राज्यों में पड़ने वाला है। इससे पहले साल 2014 से 2016 तक मार्च में बेहतर बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक आईएमडी के अधिकारियों का कहना है कि प्री-मानसून के हालात हर साल एक जैसे हो। ऐसा जरूरी नहीं है। लेकिन इस साल का बदलाव एक बड़ी चिंता सामने लेकर आया है। ऐसे में उत्तर भारत में गर्मी की मार और बढ़ने की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed