फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After IT minister Ravi Shankar Prasad, Twitter locks Shashi Tharoor's account for 2nd time

Twitter: केंद्रीय मंत्री रविशंकर का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक होने पर बोले थरूर, मेरे साथ भी ऐसा हुआ

Sat, 26 Jun 2021 08:13 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 26 Jun 2021 08:13 AM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सूचना प्रौद्योगिकी की संसदीय समिति के अध्यक्ष शशि थरूर का ट्विटर अकाउंट भी ब्लॉक किए जाने की बात सामने आई है। थरूर ने खुद ट्वीट कर कहा कि उनके साथ भी ऐसा ही हुआ।

विज्ञापन
After IT minister Ravi Shankar Prasad, Twitter locks Shashi Tharoor's account for 2nd time
शशि थरूर - फोटो : facebook.com/ShashiTharoor

विस्तार

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को ट्विटर पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि उनका अकाउंट करीब एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया गया। ट्विटर ने इसका कारण रविशंकर प्रसाद द्वारा अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट (डीएमसीए) का उल्लंघन करना बताया। इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सूचना प्रौद्योगिकी पर बनी संसदीय समिति के अध्यक्ष शशि थरूर का ट्विटर अकाउंट भी ब्लॉक किए जाने की बात सामने आई है। थरूर ने खुद ट्वीट कर कहा कि उनके साथ भी ऐसा ही हुआ।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को ट्वीट कर अपने ट्विटर अकाउंट को अस्थायी रूप से बंद किए जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया, ''दोस्तो! आज कुछ बहुत ही अनूठा हुआ। ट्विटर ने संयुक्त राज्य अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट अधिनियम (डीएमसीए) के कथित उल्लंघन के आधार पर करीब 1 घंटे तक मेरे अकाउंट को बंद कर दिया और हालांकि, बाद में कंपनी ने मुझे अकाउंट के उपयोग की अनुमति दे दी।''
विज्ञापन

 

रविशंकर प्रसाद के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी पर बनी संसदीय समिति के अध्यक्ष शशि थरूर ने कहा, ''रवि जी, मेरे साथ भी यही हुआ। स्पष्ट रूप से डीएमसीए अति सक्रिय हो रहा है। कांग्रेस सांसद के मुताबिक, ट्विटर ने उनके एक ट्वीट को डिलीट कर दिया क्योंकि इससे किसी जमाने में मशहूर रहे वोकल ग्रुप (संगीत समूह) बोनी एम के गाने रासपुतिन से संबंधित कॉपीराइट का मामला जुड़ा था। थरूर ने कहा कि प्रक्रिया के बाद उनका अकाउंट फिर से शुरू कर दिया गया।''



कांग्रेसी नेता शशि थरूर ने कहा कि ट्विटर से इसका जवाब मांगा जाएगा। ट्विटर से यह भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा कि भारत में कारोबार करते हुए वह किन नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन कर रहा है।

बता दें कि ट्विटर और सरकार के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। संसदीय समिति ने ट्विटर के अधिकारियों को शुक्रवार की शाम को उसके समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया था। इसी क्रम में संसदीय समिति के सामने ट्विटर इंडिया के प्रतिनिधि पेश हुए और सोशल मीडिया मंच के दुरुपयोग, नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर बयान दर्ज कराया। इस बारे में सामने आई जानकारी के अनुसार, समिति ने कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाई है। ट्विटर की ओर से प्राइवेसी पॉलिसी का हवाला दिए जाने पर समिति ने कहा कि देश का कानून बड़ा है, आपकी नीति नहीं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed