फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'After investigation, cases against Kannada supporters will be withdrawn', Home Minister Parameshwara said

Karnataka: 'जांच के बाद वापस होंगे कन्नड़ समर्थकों पर दर्ज मुकदमे', सीएम के एलान पर बोले गृह मंत्री परमेश्वर

Tue, 28 Jan 2025 10:24 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Tue, 28 Jan 2025 10:24 AM IST
सार

सीएम सिद्धारमैया ने  कहा कि 2023 में कन्नड़ समर्थकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर दर्ज किए गए सभी मामले वापस लिए जाएंगे। इस पर राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि कैबिनेट समिति पहले इसकी जांच करेगी। इसके बाद प्रस्ताव अमल में लाया जाएगा। 

विज्ञापन
'After investigation, cases against Kannada supporters will be withdrawn', Home Minister Parameshwara said
कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कन्नड़ समर्थकों को बड़ी राहत देने के लिए एलान किया। उन्होंने कहा कि 2023 में कन्नड़ समर्थकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर दर्ज किए गए सभी मामले वापस लिए जाएंगे। इस पर राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि कैबिनेट समिति पहले इसकी जांच करेगी। इसके बाद प्रस्ताव अमल में लाया जाएगा। 

विज्ञापन

 

विधान सौध क्षेत्र में कर्नाटक की देवी भुवनेश्वरी की कांस्य प्रतिमा के लोकार्पण समारोह में सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि हमें सभी भाषाओं से प्रेम करना चाहिए। उनको अपनाना चाहिए। कर्नाटक में भी कन्नड़ लोगों को कन्नड़ में अपने भाइयों और अन्य लोगों से बोलने और बातचीत करने की संस्कृति का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दूसरी भाषाओं में गलत बोलने के बजाय हमें अपनी भाषा बोलनी चाहिए। हमारे सभी पड़ोसी राज्य में वहां के लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा की संप्रभु है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि यहां भी इसका अभ्यास किया जाए। राज्य में हर किसी को कन्नड़ भाषा, संस्कृति और कला के प्रति सम्मान विकसित करना चाहिए। तभी कन्नड़ संप्रभु भाषा बन पाएगी। वहीं  कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि एक प्रक्रिया है। कैबिनेट समिति इसकी जांच करेगी। अगर इसे वापस लेना है, तो यह कैबिनेट के पास जाएगा।


कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने किया था विरोध
2023 में कर्नाटक में कर्नाटक रक्षण वेदिके (नारायण गौड़ा गुट) के कार्यकर्ताओं ने बंगलूरू में दुकानों पर कन्नड़ भाषा में साइनबोर्ड लगाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। कार्यकर्ताओं ने उन दुकानों में तोड़फोड़ भी की, जिन पर कन्नड़ भाषा में साइनबोर्ड नहीं थे। मामले में दुकानों में तोड़फोड़ करने वाले कर्नाटक रक्षण वेदिके के अध्यक्ष टीए नारायण गौड़ा समेत 29 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जबकि 500 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed