फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after election result in up, uttrakhand, punjab, goa, manipur, race for chiefminister begins

यूपी में 6, उत्तराखंड में 2 नाम मुख्यमंत्री की रेस में आगे, गोवा-मणिपुर में फंसा पेंच

Sun, 12 Mar 2017 02:26 PM IST
amarujala.com- Written by: विक्रान्त सिंह
amarujala.com- Written by: विक्रान्त सिंह Updated Sun, 12 Mar 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
after election result in up, uttrakhand, punjab, goa, manipur, race for chiefminister begins
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के साथ ही अब इन राज्यों में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर मंथन शुरू हो गया है। वहीं गोवा और मणिपुर में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने के चलते वहां सरकार बनाने के लिए छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पाले में लाने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए रविवार शाम को पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। इसमें ही मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होगी। पर, सूत्र बताते हैं कि पार्टी मुख्यमंत्री पद के चेहरे से राज का परदा होली के बाद उठाएगी।
विज्ञापन


वैसे पार्टी गलियारे में यूपी सीएम के लिए जिन नामों पर चर्चा है उसमें गृह मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्य, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, गोरखपुर के सांसद महंत योगी आदित्य नाथ के साथ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा और लखनऊ  के महापौर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा का नाम शामिल है। हालांकि पार्टी के उच्च पदस्थ लोगों का कहना है कि इनके अलावा भी कोई चेहरा आगे किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड 
वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के लिए सतपाल महाराज, त्रिवेंद्र रावत और अजय भट्ट सबसे आगे माने जा रहे हैं। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सतपाल महाराज ने दो साल में संघ में पैठ बनाई है। वहीं त्रिवेंद्र रावत पीएम मोदी और अमित शाह के खास हैं। अजय भट्ट भी टीम शाह के करीबियों हैं और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष होना सीएम पद के लिए उनकी दावेदारी को मजबूत करती है, हालांकि अजय भट्ट् के विधानसभा चुनाव हारने से उनकी दावेदारी कमजोर मानी जा रही है।

गोवा में नितिन गडकरी करेंगे आज छोटे दलों से करेंगे मुलाकात

after election result in up, uttrakhand, punjab, goa, manipur, race for chiefminister begins
पंजाब
पंजाब में 10 साल बाद वापसी करने वाली कांग्रेस आज दोपहर दो बजे विधायक दल की बैठक में कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुख्यमंत्री पद के लिए ताजपोशी हो सकती हैं। वहीं राजनीतिक गलियारों  में चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए नवजोत सिंह सिद्धू को उप-मुख्यमंत्री वनाए जाने की चर्चा है। इस बीच मौजूदा मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल आज राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें इस्तीफा सौपेंगे।

गोवा
गोवा में त्रिशंकु विधानसभा के हालात के बाद अब यहां सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ का खेल शुरू हो गया है। कांग्रेस को 17 सीटें जीतने के बाद सबसे बड़ी पार्टी बनी है। गोवा के कांग्रेस प्रभारी और पार्टी के महासचिव दिग्‍विजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस को 1 निर्दलीय और तीन अन्य सदस्य सरकार बनाने के लिए समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के लिहाज से सरकार बनाने का दावा किया है।

दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी गोवा में सरकार बनाने का दावा किया है। सूत्रों के मुताबिक नितिन गडकरी को गोवा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। गडकरी आज गोवा में छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों से मुलाकात करेंगे साथ ही रक्षा मंत्री और गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर आज गोवा के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। 

मणिपुर में लरकार बनाने के लिए कांग्रेस को 3 विधायकों की दरकार

after election result in up, uttrakhand, punjab, goa, manipur, race for chiefminister begins
मणिपुर
उत्तर पूर्व के राज्य मणिपुर में भी कांग्रेस को बढ़त मिली है। पार्टी ने 28 सीटों पर जीत हासिल की है। साथ ही एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, बीजेपी को 21 सीटों पर जीत मिली है जबकि एक सीट पर उसे बढ़त है। विधानसभा की 59 सीटों वाले इस राज्य में एनपीएफ को 4 सीटें, लोक जनशक्ति पार्टी को 1, टीएमसी को 1, नेशनल पीपुल्स पार्टी को 4 और अन्य के खाते में 1 सीट आई है। 

मणिपुर में सत्तारूढ़ कांग्रेस बहुमत से दूर रह गई है। हालांकि पार्टी यहां सबसे बड़े दल के रूप में उभरने में सफलता हासिल की है। कांग्रेस ने जहां 28 सीटों पर जीत हासिल की है वहीं भाजपा को 21 सीटों पर जीत मिली है। सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को 3 अन्य विधायकों की जरूरत है जबकि भाजपा को 10। ऐसे में सरकार बनाने के लिए दोनों पार्टिया छोटे दलों से मिल उन्हें अपने साथ लाने के काम में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed