फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After defeat, pressure of resignation on state head in Congress

हार के बाद कांग्रेस में घमासान, राज्य प्रभारियों पर इस्तीफे का दबाव

Wed, 15 Mar 2017 12:16 AM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
After defeat, pressure of resignation on state head in Congress

पांच राज्यों के नतीजों की समीक्षा के साथ ही कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को स्पष्ट तौर पर कहा कि पार्टी में जल्द ही संगठनात्मक और ढांचागत परिवर्तन किए जाएंगे और ये जरूरत है। ओडिशा में पंचायत चुनाव की हार के बाद महासचिव बीके हरिप्रसाद के इस्तीफे से चुनाव हारे राज्यों के प्रभारियों पर भी दबाव बढ़ने लगा है।

विज्ञापन


पार्टी में दस जनपथ के करीबी जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी के इस बयान कि सर्जरी का समय गुजर चुका है ने आग में घी का काम किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस के हाथ में आए गोवा और मणिपुर राज्य देखते-देखते भाजपा के पास चले गए। कांग्रेस में भाजपा नेताओं के बयान कि कांग्रेस ने देर की और दावा पेश नहीं किया को गंभीरता से लिया गया है। पार्टी के भीतर कुछ नेताओं ने राहुल गांधी से मिलकर गोवा और मणिपुर में पार्टी नेताओं की सक्रियता पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल

After defeat, pressure of resignation on state head in Congress

लिहाजा गोवा के प्रभारी एवं महासचिव दिग्विजय सिंह और मणिपुर के प्रभारी महासचिव सीपी. जोशी पर सवाल उठ रहे हैं। मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने भी स्वीकार किया कि सवाल ये नहीं कि हमने जल्दी दावा क्यों नहीं किया। उन्होंने ये बात, भाजपा की ओर से धनबल से बहुमत हासिल करने की बात पर कही।

ओडिशा पंचायत चुनावों में मिली हार के बाद वहां के प्रभारी महासचिव बीके. हरिप्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज दिया है। बीके हरिप्रसाद का इस्तीफा पार्टी में भूचाल लाएगा क्योंकि हार की जिम्मेदारी स्वीकारने का दबाव अब यूपी, उत्तराखंड, महाराष्ट्र के प्रभारियों पर भी बढ़ेगा।

कांग्रेस राज्यसभा सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी के बयान ने आग में घी का काम किया है। उनका कहना है कि कांग्रेस में सर्जरी का समय गुजर चुका है। अगर सर्जरी होती तो ऐसी स्थिति नहीं होती । राहुल गांधी को पार्टी के व्यापक हित में सोचना चाहिए कि उन्हें क्या करना चाहिए। मैं सलाह देना उचित नहीं समझता हूं। जब पराजय होती है तो बहुत सवाल उठते हैं इसका उत्तर राहुल गांधी के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed