फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After arrival of corona vaccine, Indians are planning to visit tourist destinations of Kerala, Kashmir, Uttarakhand and Himachal Pradesh

केरल, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश बने हनीमून कपल्स के लिए हॉट डेस्टिनेशन, 65 फीसदी भारतीय घूमने के लिए हैं तैयार

Tue, 02 Mar 2021 06:44 PM IST
Harendra Chaudhary राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 02 Mar 2021 06:44 PM IST
सार

मेक माय ट्रिप ट्रेवल कंपनी के प्रवक्ता ने अमर उजाला को बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू होने के बाद लोगों में पर्यटक स्थलों पर घूमने लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है...

विज्ञापन
After arrival of corona vaccine, Indians are planning to visit tourist destinations of Kerala, Kashmir, Uttarakhand and Himachal Pradesh
kerala tourism - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

कोरोना काल में अपने घरों में कैद हुए लोग वापस अपनी पुरानी जिंदगी में लौट रहे हैं। शादी की सालगिरह हो या फिर हनीमून प्लानिंग इन सब के लिए लोग एक बार फिर सैर करना पसंद कर रहे हैं। देश में कोरोना के कम होते मामलों और वैक्सीनेशन के बाद लोग फिर से मौज-मस्ती करने के मूड में नजर आ रहे हैं। आने वाले दो महीनों में 65 फीसदी भारतीय पर्यटक स्थलों पर घूमने का मन बना रहे हैं। हनीमून कपल के लिए कश्मीर, केरल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड हॉट डेस्टिनेशन बनकर उभरे हैं। वहीं, 80 फीसदी अभी भी अपने वाहन से ही ट्रैवल करना पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन


मेक माय ट्रिप ट्रेवल कंपनी के प्रवक्ता ने अमर उजाला को बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू होने के बाद लोगों में पर्यटक स्थलों पर घूमने लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। आगामी दो महीनों में 65 फीसदी लोग घूमने की प्लानिंग कर रहे है। ये लोग गोवा, केरल, पुडुचेरी में घूमना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के डर से 40 फीसदी लोगों की पसंद अभी भी छोटे टूर करना बना हुआ है।
विज्ञापन


थॉमस कुक (इंडिया) लिमिटेड के अध्यक्ष और हॉलिडे एंड माइक टूर एंड ट्रेवल कंपनी के कंट्री हेड राजीव काले ने अमर उजाला से कहा कि कोरोना लॉकडाउन के चलते लोग पिछले साल अपने घरों में ही कैद थे। वैक्सीन आने के बाद लोगों में बाहर घूमने की रूचि बढ़ गई है। परिवारिक लोग, वर्किंग प्रोफेशनल और छोटे परिवार अपने शहर के पास के पर्यटक स्थलों पर घूमने जाना पंसद कर रहे हैं। घूमने के लिए अभी भी लोगों की पसंद कश्मीर, लद्दाख, नार्थ ईस्ट के अलावा दुबई, मालदीव बना हुआ है। 71 फीसदी लोग अब भी फ्लाइट से यात्रा करने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों की संस्कृति देखने में बढ़ा लोगों का रुझान

एसओटीसी ट्रैवल कंपनी के अध्यक्ष और कंट्री हेड डेनियल डिसूजा ने अमर उजाला से कहा कि 74 फीसदी पर्यटक केवल 5-10 दिनों के लिए बाहर घूमना पसंद कर रहे हैं। इनमें वे वाइल्ड लाइफ टूर और लोकल टूर करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लोकल टूर में वे गांव संस्कृति, सभ्यता और व्यंजनों का मजा लेना चाहते हैं। युवाओं की रुचि बाइक से लेह लद्दाख की यात्रा करने में ज्यादा है। कोरोना संक्रमण के डर से पर्यटक इस बार एक ही रिजॉर्ट और एक ही होटल में ठहरना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।


उन्होंने बताया कि पिछल साले कई जोड़े ऐसे थे जो हनीमून पर नहीं जा पाए थे। अब ये जोड़े घूमने की तैयारियों में लग गए हैं। इसमें कश्मीर, केरल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश इनकी पसंद बना हुआ है। वहीं यात्रा के दौरान ज्यादातर लोग अपने वाहन से ही घूमना फिरना पसंद कर रहे हैं। लेकिन पर्यटक स्थलों पर रुकने के लिए टूर एंड ट्रैवल्स कंपनियों की मदद ले रहे हैं। 48 फीसदी लोग अपने दोस्तों के साथ और 20 फीसदी लोग अपने ऑफिस सहकर्मियों के साथ घूमने जाना पसंद कर रहे हैं। 18 से 30 आयु वर्ग के लोग पर्यटन स्थल पर होटल में नहीं रहकर विला में अलग से रहना पसंद कर रहे हैं।  

2020 में तीस लाख से भी कम विदेशी पर्यटक भारत आए

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों की वजह से 2020 में तीस लाख से भी कम विदेशी पर्यटक भारत आए और यह संख्या 2019 की तुलना में 75 फीसदी कम है। हाल ही में केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी थी।



उन्होंने बताया कि 2019 में भारत आए विदेशी सैलानियों की संख्या 1.093 करोड़ और 2018 में 1.056 करोड़ थी। 2017 में भारत आए विदेशी पर्यटकों की संख्या एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गई थी। तब 1.04 करोड़ विदेशी पर्यटक भारत आए थे। पिछले साल 26.8 लाख विदेशी पर्यटक ही भारत आए। 2020 में पर्यटन क्षेत्र में राजस्व को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए अभी कोई अध्ययन नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed