{"_id":"5c9ea243bdec22147760fdc3","slug":"after-23-years-185-candidates-contest-from-ballot-paper-in-nizamabad-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 साल बाद इस लोकसभा सीट पर होगा बैलेट पेपर से चुनाव, मैदान में हैं 185 उम्मीदवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
23 साल बाद इस लोकसभा सीट पर होगा बैलेट पेपर से चुनाव, मैदान में हैं 185 उम्मीदवार
Sat, 30 Mar 2019 08:48 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 30 Mar 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 में एक सीट पर अभी भी बैलेट पेपर से चुनाव होगा। जी हां, तेलंगाना की निजामाबाद की सीट पर चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। यहां 23 साल पर मतपत्र से चुनाव कराने की वजह है हल्दी किसानों की सरकार से नाराजगी। यहां से कुल 185 उम्मीदवार मैदान में हैं। आयोग को दस दिन में 15 लाख मतदाता पत्र छपवाने होंगे। 1996 में भी यहां से 245 उम्मीदवारों के पर्चा भरने के चलते इसी तरह के हालात बने थे।
विज्ञापन
इसमें मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी कविता यहां से चुनाव लड़ रही हैं। जिसके विरोध में 178 हल्दी किसानों ने नामांकन कराया है। किसान सरकार से खासे नाराज हैं इनका आरोप है कि सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। इसलिए भाजपा, टीआरएस और वामपंथियों के अलावा किसान यहां से मैदान में हैं। तेलंगाना चुनाव आयोग ने कहा इस पर अंतिम फैसला मुख्य चुनाव आयोग पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी आर कुमार ने बताया कि क्योंकि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन ईवीएम का प्रयोग अधिकतम 64 उम्मीदवारों को ही नामांकित कर सकती है, इसलिए उम्मीदवार अधिक होने के कारण आयोग को मतदान के लिए मतपत्रों का इस्तेमाल करना होगा। यहां की 17 लोकसभा सीटों के लिए कुल 443 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन