{"_id":"5afb53c54f1c1be9408b5a0b","slug":"advocate-mukul-rohatgi-appointed-eminent-jurist-in-lokpal-panel-government-told-to-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकुल रोहतगी लोकपाल चयन समिति में बतौर नामचीन विधिवेता नियुक्त ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुकुल रोहतगी लोकपाल चयन समिति में बतौर नामचीन विधिवेता नियुक्त
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 May 2018 03:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी को लोकपाल की नियुक्ति वाली चयन समिति में बतौर नामचीन विधिवेता नियुक्त किया गया है। मालूम हो कि वरिष्ठ वकील पीपी राव केनिधन केबाद से यह पद रिक्त था।
विज्ञापन
अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने न्यायूर्ति रंजन गोगई की अध्यक्षता वाली पीठ को जानकारी दी कि गत 11 मई को मुकुल रोहतगी को नामचीन विधिवेता के तौर पर नियुक्त करने का निर्णय ले लिया गया है। मालूम हो कि मुकुल रोहतगी को मोदी सरकार ने अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया था लेकिन गत वर्ष जून महीने रोहतगी ने पद से त्यागपत्र दे दिया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लोकपाल की चयन समिति में प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, विपक्ष केनेता, भारत के प्रधान न्यायाधीश या नामित सुप्रीम कोर्ट केजज और एक नामचीन हस्ती केहोने का प्रावधान है। सनद रहे कि वरिष्ठ वकील पीपी राव केनिधन केबाद यह नामचीन हस्ती का पद खाली हो गया था।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने कॉमन काउज नामक संगठन द्वारा दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई कर रही है। याचिका में कहा गया है कि गत वर्ष सुप्रीम कोर्ट के आदेश केबावजूद अब तक लोकपाल की नियुक्ति नहीं हो सकी है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि इस मामले में सरकार का रवैया टालमटोल वाला है।