{"_id":"5d4840ef8ebc3e6cde2387d3","slug":"advani-congratulates-the-removal-of-article-370-and-says-the-historic-step-of-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 हटाने का आडवाणी ने किया स्वागत, बताया सरकार का ऐतिहासिक कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनुच्छेद 370 हटाने का आडवाणी ने किया स्वागत, बताया सरकार का ऐतिहासिक कदम
Mon, 05 Aug 2019 08:20 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 05 Aug 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी स्वागत किया है। आडवाणी ने इसे अभूतपूर्व कदम बताया है। धारा 370 के खिलाफ आंदोलन के सक्रिय नेता रहे आडवाणी ने कहा कि यह राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने के लिए यह एक बहादुरी भरा कदम है।
विज्ञापन
आडवाणी ने कहा कि जनसंघ के दौर से ही इस धारा को जम्मू-कश्मीर से हटाना हमारी विचारधारा का हिस्सा रहा है और इस कदम से जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के विकास को बल मिलेगा।
विज्ञापन
बता दें कि विपक्षी सदस्यों के भारी विरोध के बीच सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने संबंधी एक संकल्प और राज्य को दो केंद्र शासित क्षेत्रों जम्मू कश्मीर व लद्दाख में विभाजित करने के प्रावधान वाला एक विधेयक पेश किया। गृह मंत्री अमित शाह ने साथ ही जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 भी पेश किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हमेशा से ही अस्थायी रहा है और पहले की सरकारों ने राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में और वोट बैंक की राजनीति के चलते इसे नहीं हटाया। गृह मंत्री ने कहा कि न तो हम वोट बैंक चाहते हैं और न ही हमारे अंदर राजनीतिक इच्छा शक्ति का अभाव है।
इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने संबंधी एक संकल्प और राज्य को दो केंद्र शासित क्षेत्रों जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख में विभाजित करने के प्रावधान वाले विधेयक का विरोध किया।