फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ADR claims 40 percent of chief ministers face criminal cases

ADR: 40 फीसदी मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज, जानें किस मुख्यमंत्री के खिलाफ सबसे अधिक दर्ज हैं केस

Fri, 22 Aug 2025 08:58 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 22 Aug 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
ADR claims 40 percent of chief ministers face criminal cases
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) - फोटो : सोशल
गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक नई रिपोर्ट के अनुसार देश के 30 मुख्यमंत्रियों में से 12 यानी 40 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इस सूची में देश के कई नामी-गिरामी मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ सबसे अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपने खिलाफ सबसे अधिक 89 मामले दर्ज हैं, जबकि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने 47 मामले घोषित किए हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 19 मामले, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 13 और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांच मामले घोषित किए हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और सुखविंदर सिंह ने चार-चार मामले, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दो और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक मामला घोषित किया है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है। जब सरकार तीन विधेयक ला रही है जिनमें गंभीर आपराधिक आरोपों में 30 दिनों के लिए गिरफ्तार किए गए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने का प्रावधान करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के अनुसार 10 यानी 33 प्रतिशत मुख्यमंत्रियों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है। जिनमें हत्या के प्रयास, अपहरण, रिश्वतखोरी और आपराधिक धमकी से जुड़े मामले शामिल हैं। यह डेटा उनके द्वारा पिछले चुनाव लड़ने से पहले दायर किए गए हलफनामों से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed