फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Administration to provide AC helmets to traffic Police Chhattisgarh on trial

ट्रैफिक पुलिस वालों को गर्मी से राहत, जल्द ही मिलेगा एसी हेलमेट 

Fri, 14 Jun 2019 10:38 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Prachi Priyam Updated Fri, 14 Jun 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
Administration to provide AC helmets to traffic Police Chhattisgarh on trial
एसी हेलमेट का परीक्षण करते डीजीपी डीएम अवस्थी - फोटो : PTI

भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच सड़क पर ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए एक राहत भरी खबर है। गर्मी के कारण चौक-चौराहों पर खड़े पुलिसकर्मियों की तकलीफ और परेशानियों को देखते हुए प्रशासन की तरफ से एसी वाला हेलमेट खरीदने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन


गुरुवार को छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी ने खुद इस खास हेलमेट को पहनकर ट्रयाल किया, और बताया कि इससे उन्हें काफी राहत महसूस हुई। हेलमेट की बारीकियों और खूबियों की जानकारी लेने के बाद उन्होंने कुछ हेलमेट पुलिस कर्मियों को ट्रायल के लिए देने का निर्णय लिया। ट्रायल के दौरान कुछ दिनों तक इन बैटरी वाले हेलमेट को सड़क पर तैनात ट्रैफिक पुलिस को पहनाकर रिजल्ट देखा जाएगा। अगर यह प्रयोग सफल रहता है, तभी प्रदेशभर के पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट खरीदे जाएंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह हेलमेट बैटरी और चिप से चलते हैं। इसे खास तौर पर धूप और गर्मी में काम करने के लिए बनाया गया है। डिस्चार्ज हो जाने पर इसे मोबाईल की तरह चार्ज कर के इस्तेमाल किया जा सकता है। एक बार चार्ज करने पर यह 4-6 घंटे काम करता है। ठंड के लिए इसमें एक चिप लगी है, जिससे हेलमेट के अंदर कूलिंग सिस्टम चलेगा। बनाने वाली कंपनी का कहना है कि एसी हेलमेट चिप की लाइफ करीब 11 साल है और बैटरी की 2 से ढाई साल तक है। वजन और डिजाइन में आरामदायक होने से इसे आसानी से उपयोग किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी अवस्थी ने बताया कि अगर ट्रायल के दौरान सबकुछ सही रहा तो जल्दी विभाग द्वारा टेंडर के जरिये इसकी विधिवत खरीदी की जाएगी। इसका दाम भी डेढ़ से दो हजार के आसपास बताया जा रहा है। पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए यह एक हाईटेक हेलमेट होगा। इसका प्रयोग करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed