{"_id":"5d81dd6f8ebc3e015369ee5f","slug":"aditya-thackeray-over-nanar-refinery-project-development-should-not-be-done-at-cost-of-citizen","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानर रिफाइनरी परियोजना पर बोले आदित्य ठाकरे- नागरिक और पर्यावरण की कीमत पर नहीं चाहिए विकास ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नानर रिफाइनरी परियोजना पर बोले आदित्य ठाकरे- नागरिक और पर्यावरण की कीमत पर नहीं चाहिए विकास
Wed, 18 Sep 2019 01:01 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे
- फोटो : Aaditya Thackeray/Twitter
युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने कहा है कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में नानर रिफाइनरी परियोजना के खिलाफ है क्योंकि माटी पुत्र इसके विरोध में हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकास नागरिकों और पर्यावरण की कीमत पर नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
राज्य के रत्नागिरी जिले के नानर में तीन लाख करोड़ रुपए की प्रस्तावित परियोजना शिवसेना के कड़े विरोध के बाद इस वर्ष की शुरुआत में रद्द कर दी गई थी। परियोजना का विरोध करने के पार्टी के फैसले के बारे में ठाकरे ने कहा कि इसके लिए जो प्रस्तावित स्थान था उससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परियोजना ऐसी जगह हो जहां यह पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचा रही हो और स्थानीय लोग इसका स्वागत करते हों तो शिवसेना इसका कभी भी विरोध नहीं करेगी।
विज्ञापन