फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   adi godrej statement on beef and liquor ban in states

उद्योगपति गोदरेज ने कहा- शराबबंदी और बीफ बैन के कारण हो रहा अर्थव्यवस्था को नुकसान

Thu, 12 May 2016 11:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 12 May 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
adi godrej statement on beef and liquor ban in states

उद्योगपति आदि गोदरेज ने कहा है कि देश में बीफ बैन और शराबबंदी के कारण अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच रहा है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से आदि ने कहा कि बीते 2 साल में केंद्र सरकार की नीतियां अच्छी रही हैं। उन्होंने कहा कि 'कुछ चीजों पर कुछेक राज्यों में जैसे बीफ बैन के कारण विकास पर असर पड़ा है।'

विज्ञापन


आदि ने कहा कि जरूरत से ज्यादा गायों का आप क्या करेंगे? इससे कारोबार का भी नुकसान हो रहा है। आदि ने कहा कि कई किसानों के लिए यह कमाई का जरिया था इसलिए यह नकारात्मक है। गोदरेज का दावा है कि 'वैदिक समय में भारतीय लोग बीफ खाते थे। हमारे धर्म में बीफ के खिलाफ कुछ नहीं है। कई सालों तक अकाल के कारण यह शुरू किया गया। बुजुर्ग कहते थे कि गायों को मत मारो,उन्हें बच्चों के दूध के लिए बचाओ। यह बातें धार्मिक विश्वास में तब्दील हो गईं। यह सब बकवास है।'
विज्ञापन


मोदी सरकार के 2 साल पर गोदरेज ने कहा कि 'भारत बढ़ती हुई अर्थव्यस्था बना रहेगा। हमें कमोडिटी की कीमतों में कमी से फायदा हुआ है।' शराबबंदी के बारे में  गोदरेज ने कहा कि, ‘चुनाव जीतने और महिलाओं का वोट हासिल करने के लिए कुछ राज्‍य ऐसा कर रहे हैं। बिहार और केरल ने ऐसा किया है। किसी चीज को बैन करना अर्थव्‍यवस्‍था के लिए बुरा है। बैन से पीने वाले कम नहीं होंगे। बैन की वजह से खराब शराब बनेगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदों के लिए किए गए फैसले अर्थव्यवस्था पर बुरा असर डालते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed