{"_id":"63c7f39deb9e69510a2ef230","slug":"additional-divisional-railway-manager-bribery-case-cbi-seizes-rs-1-28-cr-from-accused-contractors-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bribery Case: CBI ने ADRM को घूस देने के आरोपी ठेकेदारों के ठिकानों पर की छापेमारी, 1.28 करोड़ रुपये नकद जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bribery Case: CBI ने ADRM को घूस देने के आरोपी ठेकेदारों के ठिकानों पर की छापेमारी, 1.28 करोड़ रुपये नकद जब्त
Wed, 18 Jan 2023 06:56 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 18 Jan 2023 06:56 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने सिलीगुड़ी और कूचबिहार में ठेकेदार विष्णु गुप्ता और उनके भाई सुरेश गुप्ता व एक अन्य ठेकेदार दिलीप घोष के ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें उसने 1.28 करोड़ रुपये नकद बरामद किए।
विज्ञापन
रिश्वत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : istock
विस्तार
सीबीआई ने गुवाहाटी में तैनात एक अतिरिक्त मंडल रेल प्रंबंधक (एडीआरएम) को कथित तौर पर रिश्वत देने के आरोपी ठेकेदारों के परिसरों की तलाशी ली। इस दौरान एजेंसी ने 1.28 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एडीआरएम जितेंद्र पाल सिंह, एक बिचौलियों और एक हवाला ऑपरेटर सहित छह अन्य को पचास लाख रुपये की घूसखोरी के मामले में पहले गिरफ्तार किया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने सिलीगुड़ी और कूचबिहार में ठेकेदार विष्णु गुप्ता और उनके भाई सुरेश गुप्ता व एक अन्य ठेकेदार दिलीप घोष के ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें उसने 1.28 करोड़ रुपये नकद बरामद किए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही कुल जब्ती 1.75 करोड़ रुपये नकद और 50 लाख रुपये रिश्वत की राशि तक पहुंच गई है। भारतीय रेल सेवा के 1997 बैच के अधिकारी जितेंद्र सिंह को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब हरिओम नाम के एक व्यक्ति को अधिकारी की ओर से कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था।
विज्ञापन