{"_id":"5aa786b74f1c1b21578b46ac","slug":"actor-and-jana-sena-founder-pawan-kalyan-new-house-constructed-in-two-acres-of-land-in-amaravathi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमरावती में बसेंगे जन सेना अध्यक्ष और अभिनेता पवन कल्याण, दो एकड़ में बना रहे आशियाना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमरावती में बसेंगे जन सेना अध्यक्ष और अभिनेता पवन कल्याण, दो एकड़ में बना रहे आशियाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
पवन कल्याण
अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती में अपना आशियाना बना रहे हैं। लेकिन उनका यह आशियाना चर्चा का विषय बना हुआ है। उनका यह घर दो एकड़ जमीन में बनने जा रहा है।
पवन कल्याण ने अपनी पत्नी अन्ना लेजनेवा के साथ सोमवार को अमरावती के मंगलागिरी मंडल (खाजा) में नए घर के लिए भूमि पूजन किया। पवन कल्याण जन सेना पार्टी के संस्थापक हैं। बता दें कि तेलगू फिल्मों के मशहूर स्टार पवन कल्याण अब पूरी तरह से राजनीति में एक्टिव हैं। पवन कल्याण हिंदी दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने तीन साल पहले अपनी पार्टी जन सेना का गठन किया था।

जन सेना आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सक्रिय है
पवन कल्याण
यह पार्टी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में काफी एक्टिव है। पवन कल्याण धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बना रहे हैं, और अपना समय राजनीति में दे रहे हैं। उनकी यह पार्टी एनडीए का हिस्सा है। उन्होंने कहा था कि अब उनकी पहली प्राथमिकता राजनीति है। पवन कल्याण ने कहा था कि वह राजनीति के जरिए देश सेवा कर सकते हैं। पवन कल्याण जाने-माने अभिनेता चिरंजीवी के छोटे भाई हैं।