फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   According to IMD heat in February 2025 broke 125 years record mercury remain above normal till May

सर्दी में बढ़ी तपिश: फरवरी में गर्मी ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, उच्चतम तापमान बढ़ा; मई तक अधिक रहेगा पारा

Sun, 02 Mar 2025 04:31 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 02 Mar 2025 04:31 AM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मासिक समीक्षा में बताया कि मार्च से मई तक भी ज्यादा गर्मी पड़ने के आसार हैं। चिंता की बात यह है कि सर्दी के महीने फरवरी में न्यूनतम तापमान में अच्छी खासी वृद्धि हुई है। फरवरी 2025 में न्यूनतम तापमान 15.02 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 125 साल के इतिहास में सर्वाधिक है।
 

विज्ञापन
According to IMD heat in February 2025 broke 125 years record mercury remain above normal till May
गर्मी - फोटो : Freepik

विस्तार

फरवरी में गर्मी ने 125 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। देश में फरवरी 2025 का औसम तापमान 22.04 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.34 डिग्री अधिक है। इससे पहले 2016 में फरवरी में सामान्य से 1.29 डिग्री अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया था। 

विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मासिक समीक्षा में बताया कि मार्च से मई तक भी ज्यादा गर्मी पड़ने के आसार हैं। चिंता की बात यह है कि सर्दी के महीने फरवरी में न्यूनतम तापमान में अच्छी खासी वृद्धि हुई है। फरवरी 2025 में न्यूनतम तापमान 15.02 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 125 साल के इतिहास में सर्वाधिक है। फरवरी का सामान्य न्यूनतम तापमान 13.82 डिग्री सेल्सियस रहता है। फरवरी में उच्चतम तापमान भी 125 साल में दूसरा सबसे ज्यादा 29.07 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले फरवरी, 2023 में इससे अधिक गर्मी पड़ी थी। उस समय उच्चतम तापमान 29.44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन


बेदम रहे प. विक्षोभ
फरवरी माह में पश्चिमी विक्षोभ की संख्या अधिक होने के बावजूद बारिश कम हुई। फरवरी, 2025 में सामान्य से 50 फीसदी कम बारिश हुई, जबकि जनवरी में 67 फीसदी कम बारिश हुई। फरवरी 2025 में कुल 7 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहे, जबकि सामान्यतः 5-6 पश्चिमी विभोग होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • अधिकांश पश्चिमी विक्षोभ तेज गति से आगे बढ़े और उनमें पर्याप्त नमी नहीं थी जिस वजह से हल्की बारिश व बर्फबारी हुई। केवल 24 से 28 फरवरी के बीच का विक्षोभ प्रभावशाली रहा।

बुजुर्गों, बच्चों को खतरा 
मौसम विभाग ने हीटवेव को देखते हुए कहा है कि बुजुर्गों, बच्चों और पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों सहित कमजोर आबादी के लिए भारी खतरा हो सकता है। लू के कारण लोगों को हीटस्ट्रोक, निर्जलीकरण तथा बुनियादी ढांचे पर भी इसका दबाव पड़ता है। मौसम विभाग ने कहा है कि  समय पर हीट एडवाइजरी जारी करने में अधिकारी अहम भूमिका निभाते हैं। 

  • मौसम विभाग विस्तृत हीटवेव पूर्वानुमान, जोखिम आकलन और स्थान विशिष्ट अलर्ट सहित व्यापक शुरुआती चेतावनी प्रणाली प्रदान करता है। लोगों को गर्मी में पर्याप्त पानी पीने, तेज धूप से बचने की सलाह दी जाती है ताकि हीटवेव के  प्रभावों को कम किया जा सके।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed